अंबिकापुर

पति को आई झपकी तो हवा में लहराते पेड़ से भिड़ गई स्कार्पियो, पत्नी की बाहर निकली लाश

2 बच्चे गंभीर, धमतरी का परिवार बनारस मार्ग पर हुआ हादसे का शिकार, पति व भाई को मामूली चोट
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2017, 1:56 PM IST
scorpio accident
Wife corpse in scorpio

अंबिकापुर/भटगांव. बनारस मार्ग पर ग्राम सोनगरा के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और पति व भाई को मामूली चोट आई।

स्कॉर्पियो सवार परिवार धमतरी का रहने वाला है। मृतिका अपने भाई के वैवाहिक कार्यक्रम के सिलसिले में परिवार के साथ बनारस जा रही थी। पति को गाड़ी चलाते समय झपकी आने से यह हादसा हुआ।


धमतरी निवासी रविंद्र वर्मा अपनी पत्नी नीतू वर्मा, बेटे अभिषेक, पुत्री आयुषी व पत्नी के भाई विनय के साथ स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 08 जेड 8225 से बनारस जा रहे थे। गाड़ी रविंद्र ही चला रहा था। रविवार की तड़के बनारस मार्ग पर ग्राम सोनगरा के समीप रविंद्र को अचानक झपकी आ गई और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर दूर हवा में लहराते हुए खेत में पेड़ से जा टकराई।

इससे सामने बैठी नीतू वर्मा के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और पति व भाई को मामूली चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और संजीवनी 108 से घायलों को अंबिकापुर अस्पताल भेजा गया।

यहां मृतिका के पति व भाई को प्राथमिक उपचार पश्चात छुट्टी दे दी गई जबकि बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं मृतिका के शव को पुलिस द्वारा पीएम हेतु भटगांव अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।


मातम में बदलीं खुशियां
बताया जा रहा है कि मृतिका अपने भाई विनय के वैवाहिक कार्यक्रम के सिलसिले में परिवार के साथ खुशी-खुशी बनारस जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इधर हादसे की खबर जैसे ही धमतरी में अन्य परिजनों को लगी तो वहां भी मातम पसर गया।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत