अंबिकापुर

पिकनिक से लौटते किशोरों की बाइक पेड़ से भिड़ी, 1 दुनिया से हो गया अलविदा, दूसरा गंभीर

उदयपुर ब्लॉक के पेंडरखी के पास हुआ दर्दनाक हादसा, आपस में रिश्तेदार थे बाइक सवार दोनों किशोर

2 min read
Injured
Injured minor in hospital

अंबिकापुर. 17 वर्षीय एक किशोर घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने रिश्तेदार के साथ पिकनिक मनाने जा रहा है। पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान शाम को उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। किशोर की मौत से उसके घर व गांव में मातम पसर गया है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


सरगुजा जिले के उदयपुर निवासी हिमांशु प्रजापति 17 वर्ष शनिवार की दोपहर घर में यह बोलकर निकला कि वह पिकनिक मनाने ग्राम पेंडरखी जा रहा है। उसके साथ उसका रिश्तेदार उत्तम प्रजापति 17 वर्ष भी था। बताया जा रहा है कि पिकनिक मनाकर दोनों बाइक से शाम करीब 5 बजे घर लौट रहे थे।

इसी दौरान उनकी बाइक ग्राम पेंडरखी में ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान बाइक चला रहे हिमांशु प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना उन्होंने दोनों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व घायल को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना परिजनों द्वारा उदयपुर पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


घर में पसरा मातम
किशोर की मौत से उसके घर व गांव में मातम पसर गया है। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
14 Oct 2017 10:05 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video

BJP Leader Murder Case: कोरिया तिहरे हत्याकांड के 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए थे भाजपा नेता समेत 3 लोग

Protest of Liquor Shop Video: बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम

Brutality with Wife: हैवानियत ऐसी कि शैतान भी हाथ जोड़ ले! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कर कालिख पोती, मारी लात, गिलास में भरकर पिलाया पेशाब

Crime Against Girl: अंबिकापुर आई युवती की युवक ने 4 साल तक लूटी आबरू, बहन ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, भाई-बहन पर एफआईआर दर्ज