अंबिकापुर

काम पर नहीं लौटने वाले हड़ताली शिक्षाकर्मी होंगे बर्खास्त! कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया गणित-अंग्रेजी

सरगुजा कलक्टर किरण कौशल ने परिवीक्षाधीन शिक्षाकर्मियों को नियमानुसार बर्खास्तगी व सेवा से पृथक करने की जारी की नोटिस
3 min read
Collector in school
Collector in school

अंबिकापुर. शिक्षाकर्मी अपनी ९ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इधर शिक्षा व्यवस्था संभालने खुद कलक्टर शहर से लगे ग्राम भिट्टीकला पहुंचीं। उन्होंने न केवल वहां पढऩे वाले बच्चों की क्लास ली बल्कि अंग्रेजी के शब्द बनाना भी सीखाया। इस दौरान कक्षा से बाहर बच्चों की गिनती व पहाड़ा पढऩे की भी आवाज आ रही थी।

कलक्टर को देख आसपास की महिलाओं ने भी हाथों में चॉक लेकर गणित में जोड़ भाग सिखाने में लग गई। इसके साथ ही पीजी कॉलेज व गल्र्स कॉलेज की कॉलेज की अध्यक्ष भी विद्यार्थियों को पढ़ाने में जुटी हुई थीं। कलक्टर ने जिला पंचायत सीईओ, डीईओ व शिक्षाकर्मी संघ के साथ बैठक कर तत्काल काम पर वापस लौटने का निर्देश जारी किया।

काम पर नहीं लौटने लौटने वाले परिवीक्षाधीन पंचायत संवर्ग शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। कलक्टर के आदेश के बाद शिक्षाकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर लुण्ड्रा विधायक ने शिक्षाकर्मियों के धरना स्थल पहुंच उनकी हड़ताल का समर्थन किया।


शिक्षाकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से कई जगहों पर स्कूल में तालाबंदी की स्थिति निर्मित हो गई है। जबकि बुधवार को ग्राम भिट्टीकला प्राथमिक स्कूल से बच्चों के गिनती व पहाड़ा पढऩे की आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी। दरअसल यहां कलक्टर किरण कौशल पहुंची हुई थी।

उन्होंने हाथ में चॉक लेकर बच्चों को अंग्रेजी के शब्द बनाकर बताए व कर्सिव लेटर ब्लैक बोर्ड पर लिखकर दिखाया। कलक्टर के पूछने पर अधिकांश बच्चों ने सही-सही जवाब दिया। बच्चों को उन्होंने २ व ३ का पहाड़ा भी पढ़ाया। कलक्टर के पढ़ाने पर कक्षा पहली के छात्र विवेक दास ने पहाड़ा सुनाया। कलक्टर ने बच्चों के हाजिर जवाब की सराहना भी की और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।

इसके बाद उन्होंने कक्षा 5वीं के छात्रों से गुणा एवं भाग के संख्यात्मक प्रश्न हल करने तथा 18 एवं 19 की पहाड़ा सुनाने को कहा। इसपर रेश्मी, चन्द्रमुखी, समीर कुमार, राहुल कुमार, शुभम कुमार ने प्रश्न हल कर पहाड़ा सुनाया।

इस स्कूल में प्रधान पाठक सहित ४ शिक्षक पदस्थ हैं। इसमें भी 3 शिक्षक पंचायत हैं जो हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर शिक्षाकर्मियों के होने के बावजूद स्कूल में बच्चों की उपस्थति 77 थी। इस दौरान डीईओ संजय गुप्ता, केसी गुप्ता व डीके राय उपस्थित थे।


कॉलेज के छात्रों ने भी पढ़ाया बच्चों को
पीजी कॉलेज के एमएससी भौतिकी अंतिम वर्ष के छात्र अमित कुमार अग्रवाल ने हड़ताल को दृष्टिगत रखकर विद्यार्थियों को पढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार कन्या कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष वीणा पैकरा भी बच्चों को पढ़ाने में आवश्यक सहयोग दे रही है। कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से अध्यापन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए स्थान उपलब्ध कराते हुए पढऩे के इच्छुक विद्यार्थियों को सूचित करने निर्देशित किया है।


काम पर नहीं लौटने पर होगी बर्खास्तगी कार्रवाई
कलक्टर कक्ष में बुधवार को कलक्टर किरण कौशल ने जिला पंचायत सीईओ अनुराग पाण्डेय, डीईओ संजय गुप्ता व शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलक्टर ने कहा कि हड़ताल समस्या के समाधान का एक मात्र साधन नहीं है। इससे विद्यार्थियों के साथ ही साथ प्रशासन के अनेक गतिविधियों पर भी असर पड़ता है।

उन्होंने शिक्षाकर्मियों से हड़ताल को तत्काल समाप्त कर शिक्षकीय कार्य में लौटने कहा है। उन्होंने बताया कि परिवीक्षा अवधियुक्त शिक्षक पंचायत वर्ग 1 के 26 तथा वर्ग 2 एवं 3 के शिक्षकों को तत्काल कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु नोटिस जारी किया गया है तथा सहायक शिक्षक पंचायत के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया गया है।

कलक्टर के निर्देश पर बुधवार को जिला पंचायत सीईओ अनुराग पाण्डेय ने परिवीक्षा अवधियुक्त शिक्षाकर्मियों को कार्य में तत्काल उपस्थित होने का नोटिस परिवीक्षाधीन व जिनका नियमितिकरण नहीं किया गया है। वे भी हड़ताल में सम्मिलित हो रहे हैं एवं विद्यालयों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं।

इनके खिलाफ बर्खास्तगी व सेवा से पृथक करने का प्रावधान है। जनपद सीईओ को नोटिस जारी करते हुए ऐसे शिक्षाकर्मियों का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है।

Published on:
22 Nov 2017 10:23 pm
Also Read
View All
Ambikapur Ganpati Dham: हाथी पखना गणपति धाम में जयघोष के साथ हुई महाआरती, सीएम ने यहां के लिए स्वीकृत किए हैं 1 करोड़ रुपए

Ambikapur News: बेटी के पास नोएडा गई महिला, इधर घर में घुस गए 3 नाबालिग चोर, चोरी के बाद कमरों में किया टॉयलेट

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद