15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथी प्रभावित इलाकों की सड़कें खराब, पथरीली रास्तों पर पैदल चले विधायक-कलक्टर

लखनपुर विकासखंड के हाथी प्रभावित क्षेत्र में विधायक, कलक्टर के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह भी थीं शामिल

2 min read
Google source verification
MLA-Collector

MLA and collector in stone road

अंबिकापुर. लखनपुर विकासखंड के हाथी प्रभावित क्षेत्र घटोन में रविवार को कलक्टर किरण कौशल सहित विधायक चिंतामणी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने हाथी प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें कैम्प में रहने की सलाह दी। ग्राम घटोन तक पहुंचने के लिए कलक्टर व जनप्रतिनिधियों को मैनपाट की तरफ से आना पड़ा। बारिश की वजह से ग्राम घटोन पहुंचने का मार्ग काफी खराब हो चुका है।


लखनपुर के हाथी प्रभावित क्षेत्र घटोन में रविवार को कलक्टर किरण कौशल, विधायक चिंतामणी महाराज व जिपं अध्यक्ष फूलेश्वरी सिंह अन्य अफसरों के साथ पहुंचे। इस दौरान सभी हाथी प्रभावितों से मिले एवं हाथियों द्वारा किए गए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर हाथी प्रभावित ग्रामीणों को पटकुरा ग्राम पंचायत के विद्यालय भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में बनाए गए कैम्प में रहने की समझाइश दी।

कलक्टर ने प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए। डीएफओ प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों को पहाड़ी पर स्थित घटोन ग्राम के घरों को छोड़कर पटकुरा में रहने को सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त बताया। गौरतलब है कि इसी वर्ष पूर्व में भी हाथियों का दल इस ग्राम में पहुंचकर घरों को नुकसान पहुंचा चुका है।


मैनपाट के रास्ते से पहुंचे घटोन
ग्राम घटोन तक पहुंचने का रास्ता अत्यंत दुर्गम है। रविवार को जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मैनपाट की ओर से लगभग ढ़ाई किलोमीटर दुर्गम रास्ते में पैदल चलकर घटोन ग्राम पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्राम में चौपाल लगाकर लोगों को हाथियों से बचने के लिए सुरक्षित जगह में रहने की समझाइश दी। गौरतलब है कि हाथी हमेशा घटोन ग्राम से होते हुए विचरण करते रहते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा उदयपुर के एसडीएम आरके तम्बोली, सीतापुर एवं लखनपुर जनपद पंचायत के सीईओ संजय सिंह एवं अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग