
Collector Kiran Kaushal crossing drain
अंबिकापुर. कलक्टर किरण कौशल लखनपुर जनपद के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के हाथी प्रभावित ग्राम पंचायत पटकुरा के आश्रित ग्राम कुकुरटांगा तथा घटौन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नाला पार कर पगडंडी पर चलते हुए पहले ग्राम कुकुरटांगा पहुंचकर हाथी के हमले से मृत मनसा राम के परिजनों से मिलकर उन्हें ढंाढ़स बंधाया।
उन्होंने परिजनों को समझाइश दी कि जब तक हाथी इस क्षेत्र में मौजूद हैं तब तक ग्राम पटकुरा में आकर रहें। वहां रहने एवं भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। कलक्टर ने मृतक के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि के भुगतान हेतु शीघ्र प्रकरण तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसके बाद कलक्टर हाथी प्रभावित ग्राम घटौन पहुंचकर हाथियों द्वारा तोड़े गए मकानों का अवलोकन किया एवं पात्रतानुसार मुआवजा राशि हेतु शीघ्र प्रकरण तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर डीएफओ प्रियंका पाण्डेय, एसडीएम आरके तम्बोली सहित अन्य अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
हाथियों ने ३ घरों को किया क्षतिग्रस्त
सूरजपुर जिले के वन क्षेत्रों से लगे गांव में हाथियों की दहशत कम होती नजर नहीं आ रही है। आए दिन हाथी रात के समय गांव में पहुंचकर फसल, मकान और लोगों की जान ले रहे हैं। वन विभाग या प्रशासन किसी प्रकार से ग्रामीणों की मदद नहीं कर पा रहा है। शनिवार की रात भी दो हाथियों ने ग्राम बुंदिया में जमकर उत्पात मचाया।
सूरजपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बुंदिया में शनिवार की रात दो हाथी घुस गया। हाथियों ने उत्पात मचाते हुए 3 ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों ने बुंदिया निवासी फर्कलाल, तेजा व बहुसागर के घर के आधे हिस्से को तोड़ दिया। पूरी रात ग्रामीण दहशत में रहे।
गनीमत रही कि हाथियों द्वारा मकान तोड़ते समय सो रहे लोगों की नींद खुल गई और वे अपनी जान बचाकर बाहर भाग गए। सुबह होते ही हाथी जंगल की ओर चले गए तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Published on:
14 Aug 2017 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
