अंबिकापुर

आर्केस्ट्रा देखने जा रहे 3 दोस्तों को ट्रक ने लिया चपेट में, एक की छूट गई दुनिया

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच स्थित राईं चौक के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को लिया चपेट में, हादसे के बाद फरार
2 min read
Young mans body
Young mans body

रघुनाथपुर. एक ही गांव के 3 दोस्तों ने बुधवार की रात आर्केस्ट्रा देखने जाने का प्रोग्राम बनाया था। वे अपनी बाइक से वहां के लिए निकल तो गए लेकिन रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए। अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित सायर-राईं चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना सुबह पुलिस को मिली तो वे मृतक के घर पहुंचे और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


लुंड्रा विकासखंड के ग्राम गंगापुर में बुधवार की रात आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। इसे देखने का प्लान ग्राम पंचायत बटवाही, खोखीपारा निवासी नवल साय उर्फ बुचा पिता रूपचंद नगेशिया 21 वर्ष ने अपने 2 दोस्तों के साथ बनाया। रात करीब 8 बजे तीनों बाइक पर सवार होकर आर्केस्ट्रा देखने के लिए निकल गए।

वे अपना गांव पार कर अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर स्थित ग्राम सायर-राईं चौक के पास स्थित अरुण ब्रिक्स के सामने पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे।

हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से नवल साय उर्फ बुचा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों साथियों को मामूली चोटें आईं। समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण थोड़ी ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और उसका शव उठाकर घर ले आए।

सूचना पर गुरुवार की सुबह रघुनाथपुर चौकी प्रभारी धनंजय पाठक, आरक्षक अरविन्द तिवारी व राकेश एक्का के साथ मृतक के घर पहुंचे और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


उड़ती रहती है धूल
बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास की सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि बड़े वाहन गुजरने पर वहां धूल उड़ती रहती है। धूल के कारण छोटे वाहन चालकों को कुछ दिखाई नहीं पड़ता है। ऐसे में अक्सर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

Published on:
09 Nov 2017 04:57 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ