अंबिकापुर

अंतिम-संस्कार में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 9 लोगों के साथ हो गई ये अनहोनी

अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच पर बस को साइड देने के बाद बीच रोड पर पलट गई ऑटो, देवरी मोड़ के पास हुआ हादसा
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2017, 8:49 PM IST
Auto overturned
Overturned Auto on road

बतौली. ग्राम पंचायत गहिला से एक ही परिवार की 3 महिला समेत 9 लोग शनिवार की सुबह ऑटो से अंतिम-संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम करदना में उनके रिश्तेदार का निधन हो गया था। रास्ते में एनएच 43 पर देवरी मोड़ के पास एक बस को साइड देने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे ऑटो चालक सहित सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को संजीवनी से शांतिपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार जारी है।


सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड स्थित ग्राम करदना में रिश्तेदार का निधन होने पर ग्राम गहिला के एक ही परिवार के ९ सदस्य शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे ऑटो क्रमांक सीजी 15 एडी-1354 से अंतिम-संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। वे अंबिकापुर-रायगढ़ एनएच-43 पर स्थित देवरी मोड़ के पास पहुंचे ही थी कि सामने से आ रही बस को साइड देने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित हो गई।

बस तो निकल गई लेकिन ऑटो बीच रास्ते में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग बचाने की गुहार लगाने लगे। सभी के हाथ-पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई थीं। यह देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना संजीवनी 108 को देने के साथ ही बतौली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही संजीवनी मौके पर पहुंच गई। इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपारा में भर्ती कराया गया। यहां सभी का उपचार जारी है।


ये हुए घायल
ऑटो पलटने से हुए घायलों में ग्राम गहिला निवासी 60 वर्षीय घुरनी बाई पति इन्दरसाय, 65 वर्षीय इन्दरसाय, 60 वर्षीय सदाराम, 45 वर्षीय मनप्यारी, सनियारो, 10 वर्षीय विनोद कुजूर पिता नगोश्वर, 50 वर्षीय सुधन एक्का व चालक शामिल हैं। एक ही परिवार के सदस्यों के घायल होने की खबर जब ग्राम करदना में मिली तो रिश्तेदार और दुखी हो गए। वे अंतिम-संस्कार करने के बाद घायलों से मिलने पहुंचे थे।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत