अंबिकापुर

पत्नी की जघन्य हत्या कर रातभर सोया लाश के साथ, बेटा करता रहा स्तनपान

करमा से लौटकर घर आए पति ने मांगा था खाना, पत्नी बोली अभी नहीं बना है तो एड़ी से कुचल दिया गर्दन
2 min read
murder
wife murder

अंबिकापुर/लखनपुर. पति गांव से शुक्रवार की रात करमा खेलकर घर लौटा और पत्नी से खाना मांगा। पत्नी के यह कहने पर कि अभी खाना नहीं बना है थोड़ा समय लगेगा। यह सुनकर पति के सिर पर खून सवार हो गया। उसने पत्नी की पिटाई शुरु कर दी और गर्दन पर चढ़ गया।

एड़ी से उसने पत्नी के गर्दन पर 3-4 वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति रातभर लाश के साथ सोया रहा। इस बीच रात में बेटा मृत मां का स्तनपान करता रहा। सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में घूम रहे पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।


लखनपुर विकासखंड के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम राईडांड़ के ढोढ़ाकेसरा निवासी मसत राम पिता मालिक राम सौता 29 वर्ष शुक्रवार की रात गांव में ही करमा खेलने गया था। इस दौरान उसने शराब का भी सेवन किया। करमा खेलकर वह घर लौटा तो पत्नी धनमेत बाई 27 वर्ष लेटी हुई थी। उसने भी शराब पी रखी थी।

पति ने उससे खाना मांगा तो पत्नी ने कहा कि अभी नहीं बना है थोड़ा टाइम लगेगा। यह सुनते ही पति आगबबुला हो गया और हाथ-मुक्के से उसकी पिटाई शुरु कर दी। पिटाई से वह वहीं गिर गई, इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने एड़ी से गर्दन पर 3-4 बार प्रहार कर दिया।

वह पत्नी के गर्दन पर तब तब चढ़ा रहा, जब तक कि उसकी मौत न हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फिर गांव में चला गया। वहां से देर रात लौटा और पत्नी की लाश के साथ रातभर सोया रहा। इस दौरान बेटा मृत मां का स्तनपान करता रहा। सुबह होते ही पति घर से फरार हो गया।


गांव के लोगों ने दी पुलिस को सूचना
महिला की हत्या की सूचना पड़ोसियों ने सुबह कुन्नी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीओपी गरिमा द्विवेदी समेत चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर पुलिस ने गांव में ही छिपे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे धारा 302 के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Published on:
21 Oct 2017 07:44 pm
Also Read
View All
Ambikapur Land Fraud: जमीन का 2 बार सौदा कर बुजुर्ग से ले लिए 18 लाख, कहा- शिकायत की तो जेल भिजवा देंगे, 3 भू-माफिया पर एफआईआर

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित