10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें Video : इन दरिंदे पिता-पुत्रों ने मां की गोद में ही मासूम बेटे को तलवार से काट डाला, दादा गंभीर

ग्राम जमथान में बाइक को साइड न देने के विवाद पर युवक ने भाई व अपने पिता के साथ दिया वारदात को अंजाम

2 min read
Google source verification
murder accused arrested

Murder accused

जनकपुर. पिता व उसके 2 पुत्रों ने शराब के नशे में धुत होकर शुक्रवार की दोपहर जघन्य वारदात को अंजाम दिया। मामूली विवाद पर वे तलवार लेकर एक घर में घुसे तथा 2 साल के मासूम बेटे को उसकी मां की गोद में ही तलवार से बेरहमी से हत्या कर दी।

वहीं बीच-बचाव करने आए बच्चे के दादा को भी उन्होंने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।


कोरिया जिले के जनकपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत जमथान में शिवशंकर प्रजापति पिता प्रेमलाल दरबारी ससुराल आया था। शुक्रवार की दोपहर करीब २ बजे अपनी बाइक से वह कहीं जा रहा था। इस दौरान मायाराम का पुत्र भी बाइक से आगे-आगे चल रहा था और हार्न बजाने पर भी साइड नहीं दे रहा था।

जगह मिलने पर शिवशंकर ने हार्न बजाते हुए तेज रफ्तार से अपनी बाइक निकाली। इससे बाइक अनियंत्रित हुई और वह गिर गया। घायल शिवशंकर इस बात को लेकर युवक से विवाद करने लगा। इसपर वहां मौजूद बूजुर्ग व ग्रामीणों ने यह कहते हुए रोक दिया कि दामाद से मत झगड़ो।

इस दौरान आरोपी नशे में धुत थे, उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। क्रोधित शिवशंकर अपने ससुराल गया और पिता प्रेमालाल दरबारी, भाई शिवलाल को साथ लेकर मायाराम के घर पहुंचा। आरोपी पिता व २ पुत्र तलवार सहित अन्य अस्त्र भी अपने साथ रखे हुए थे। वे दरवाजा तोड़कर घर के भीतर घुस गए और मां की गोद से उसके मासूम बच्चे को खींचकर तलवार से सिर पर प्रहार कर दिया।

इससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह देख बीच-बचाव करने पहुंचे बच्चे के दादा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। प्राणघातक हमले से दादा को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायल दादा-पोते को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अस्पताल के डॉक्टर्स ने पोते को मृत घोषित कर दिया और दादा का उपचार जारी है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 452, 323,34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार तलवार के हमले से मृत मासूम विनय प्रसाद तीन बहनों के बाद इकलौता भाई था।


दिवाली त्योहार मनाने आए थे जमथान
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शिवशंकर, शिवलाल और पिता प्रेमलाल दूसरे गांव से ससुराल ग्राम पंचायत जमथान दिवाली त्योहार मनाने आए थे। शुक्रवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के सीमा पर स्थित जमथान गांव में शराब के नशे में धुत्त दो सगे भाई व पिता घूम रहे थे। इस दौरान गांव के मायाराम के पुत्र से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। मामले में ग्रामीणों ने समझाइश देकर उन्हें भेज दिया था।

लेकिन आरोपी काफी आक्रोशित थे और शराब के नशे में चूर थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए थे। थाना प्रभारी टीएस पैकरा, एसआई राजेंद्र सिंह, साकेत कुमार बंजारे, महेश साहू, लाल साय राजवाड़े, रघुनंदन सिंह, विद्या भूषण ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।