अंबिकापुर

Ambikapur Nigam: अंबिकापुर महापौर सीट फिर एसटी वर्ग के लिए आरक्षित, मेयर ने बताया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

Ambikapur Nigam: निगम का 5 साल का कार्यकाल 7 जनवरी को हुआ समाप्त, 8 जनवरी से चुनाव तक प्रशासक के रूप में कलेक्टर संभालेंगे कार्यभार
3 min read
Ambikapur Nigam
Mayor Dr. Ajay Tirkey, Shafi Ahmad and Dwitendra Mishra

अंबिकापुर. नगर निगम अंबिकापुर (Ambikapur Nigam) के कार्यकाल का 7 जनवरी को अंतिम दिन रहा। ८ जनवरी से नगर निगम का कार्यभार प्रशासक के रूप में कलेक्टर संभालेंगे। जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाता तब तक नगर निगम का कार्यभार इनके ही हाथों में रहेगा। वहीं प्रदेश सरकार ने महापौर के लिए आरक्षित सीटों की घोषणा कर दी है। अंबिकापुर नगर निगम में महापौर की सीट पूर्व की तरह ही एसटी वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। वहीं कार्यकाल के अंतिम दिन महापौर डॉ. अजय तिर्की, पीडब्ल्यडी प्रभारी शफी अहमद व पेयजल प्रभारी द्वितेन्द्र मिश्रा ने निगम के महापौर कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों से चर्चा की।

महापौर ने 5 साल के कार्यकाल के बारे में कहा कि अंबिकापुर (Ambikapur Nigam) की जनता ने 10 साल सेवा करने का मौका दिया है। उम्मीद है कि यहां की जनता आगे भी आशीर्वाद देगी तो और सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल 38 करोड़ की लागत से शहर की सडक़ों की डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जो लगभग पूरा होने की कगार पर है।

कुछ कार्य चल रहे हैं। अपने कार्यकाल में मां महामाया प्रवेश द्वारा का निर्माण चुनौती थी, जो पूर्ण हो चुका है। निगम के कार्यकाल के अंतिम दिन प्रवेश द्वार का लोकार्पण सादगीपूर्वक पूजा-अर्चना कर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव द्वारा किया गया। चूंकि कल ही हमारे 8 जवान नक्सली हमले में शहीद हुए हैं,

इस वजह से विधिवत कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि सेंट्रल लाइबे्ररी के लिए भूमि आवंटित कर ली गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए 100 करोड़ (Ambikapur Nigam) की घोषणा की थी। लाइब्रेरी निर्माण से यहां के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी।

Nagar Nigam office Ambikapur

निगम का क्षेत्रफल और बढ़ाना चाहिए

5 साल के कार्यकाल से आपकी संतुष्टि के सवाल पर महापौर ने कहा कि काम करने की और इच्छा थी। शहर को और बढ़ाने की आवश्यकता है। ट्रांसपोर्ट नगर न बनने का अफसोस रहेगा। ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने से सडक़ दुर्घटनाएं कम हो जातीं।

Ambikapur Nigam: 5 साल दिखी फंडिंग की कमी

महापौर ने कहा कि नगर निगम (Ambikapur Nigam) में 10 सालों से कांग्रेस की सरकार है। पहले कार्यकाल के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। वहीं निगम के दूसरे कार्यकाल में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी।

इन दोनों प्रदेश के कार्यकालों में फंडिंग के सवाल पर महापौर ने कहा कि निश्चित ही पिछले सरकार में फंडिंग की कमी रही है। जितनी राशि की आवश्यकता थी उतनी नहीं मिली। हालांकि बारी-बारी से अब सैक्शन हो रहे हैं। चुनाव चुनौतीपूर्ण रहता है। इस बार भी हमलोग मजबूती से नगर निगम का चुनाव लड़ेंगे।

महापौर के लिए संगठन तय करेगा नाम

शासन द्वारा नगर निगमों में महापौर (Ambikapur Nigam) के लिए सीटों का आरक्षण कर दिया गया है। अंबिकापुर नगर निगम एक आर फिर एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। चुनाव लडऩे के सवाल पर महापौर डॉ. अजय तिर्की ने बताया कि यह फैसला संगठन करेगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही एक बयान में टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर महापौर के लिए अच्छे उम्मीदवार तलाशने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि संगठन महापौर के लिए अच्छे उम्मीदवार की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक कांग्रेस या भाजपा की ओर से महापौर सीट के लिए नाम की घोषणा नहीं की गई है।

क्रेडिट लेने प्रशासक बैठा रही भाजपा

नगरीय निगम (Ambikapur Nigam) चुनाव में विलंब के सवाल पर एमआईसी प्रमुख शफी अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी उचित कारण से चुनाव में विलंब कर रही है। त्रिस्तरीय पंचायती राज का चुनाव 5 सालों में करना अनिवार्य होता है। इससे जनता परेशान होगी।

जनता अपनी समस्या जितनी असानी से अपने जनप्रतिनिधि के समक्ष रखते हैं, उतनी आसानी से अधिकारियों के पास नहीं रख पाते हैं। भाजपा के मन में यह बात चल रही है कि चुनाव में अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा,

इस वजह से वह विलंब कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलोगों द्वारा कई कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। स्वीकृत कार्यों का श्रेय लेने भाजपा निगम (Ambikapur Nigam) में प्रशासक बैठा रही है।

Published on:
07 Jan 2025 08:21 pm
Also Read
View All
आधी रात बेटी बोली- मां मुझे किसी चीज ने काट लिया है, देखा तो बिस्तर पर लेटा था सांप, नहीं बच पाई जान

CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो