अंबिकापुर

नया स्कूल बैग खरीदने बोल रही थी बेटी, मां ने फटे के साथ भेज दिया स्कूल तो घर आते ही लगा ली फांसी

Ambikapur suicide: नया बैग खरीदने बोल रही थी घरवालों को, घरवाले गए थे बाहर, इसी बीच स्कूल से घर लौटते ही उठा लिया खौफनाक (Commits suicide) कदम
2 min read
School girl hanging
Girl student suicide

सीतापुर. 6वीं कक्षा की छात्रा ने केवल इसलिए फांसी (Girl student suicide) लगा ली कि उसका स्कूल बैग फटा था। वह नया बैग खरीदने को बोल रही थी। इसी बात को लेकर वह 2 दिन से स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार को मां ने जबरदस्ती स्कूल पहुंचा दिया और सभी काम करने खेत में चले गए।

इसी बीच शाम को वह स्कूल से घर लौटी और गमछे से फांसी (Ambikapur suicide) लगाकर जान दे दी। परिजन जब घर पहुंचे तो बेटी को फांसी (Girl student suicide) पर लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना उन्होंने थाने में दर्ज कराई है।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जजगा की जामडीह निवासी किरण खेस पिता कौशल 12 वर्ष इस वर्ष 6वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। उसका स्कूल बैग फटा हुआ था। वह घरवालों से नया बैग खरीदने बोल रही थी, इसी बात को लेकर वह सोमवार को भी स्कूल नहीं गई थी।

घरवालों ने कहा था कि बुधवार को बाजार से बैग खरीद देंगे लेकिन मंगलवार को भी वह स्कूल नहीं जाना चाह रही थी। इसी बीच मां ने उसे जबरदस्ती फटे बैग के साथ स्कूल पहुंचा दिया। बेटी को स्कूल पहुंचाने के बाद घर के सभी सदस्य काम करने खेत में चले गए। इधर शाम करीब 5 बजे छात्रा स्कूल से घर लौटी।

उसने देखा कि घर में कोई नहीं है तो कमरे में गमछे से फांसी लगा ली। करीब 6 बजे जब परिजन लौटे तो किरण को फांसी (Girl student suicide) पर लटका देख उनके होश उड़ गए। फिर उन्होंने शव को नीचे उतारा और सीतापुर थाने में सूचना दी।


परिजनों में पसरा मातम
सूचना मिलते ही पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। बुधवार को पीएम पश्चात उन्होंने शव परिजन को सौंप दिया। बेटी की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur r

Published on:
31 Jul 2019 07:01 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा