अंबिकापुर

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…

Commits suicide: कर्ज से था परेशान, रुपए देने के लिए बनाया जा रहा था दबाव, ड्राईफू्रट्स की दुकान में खाया जहर, फिर घर पहुंचकर पिता को बोला अब नहीं करूंगा परेशान
2 min read
Ambikapur suicide news, Businessman suicide, batting
Dead body of young businessman (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. ऑनलाइन सट्टे में लाखों रुपए गंवाने के बाद शहर के मायापुर निवासी एक युवा व्यवसायी ने शुक्रवार की दोपहर दुकान में कीटनाशक का सेवन (Ambikapur Suicide News) कर लिया। फिर घर पहुंचकर पिता से बोला कि उसने जहर खा लिया है। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उसने पत्नी व पिता के नाम से सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें परिजन से माफी मांगते हुए लाखों रुपए कर्ज होने, व्यवसाय में नुकसान तथा सट्टे की लत का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के मायापुर निवासी संदीप अग्रवाल पिता राजेन्द्र बंसल उम्र 40 वर्ष (Ambikapur Suicide News) की पुराना बस स्टैंड स्थित दुर्गा बाड़ी के सामने ड्राईफ्रूट्स की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे वह दुकान से घर पहुंचा और पिता को बताया कि मैं अब आप लोगों को परेशान नहीं करूंगा। मैं दुकान में कीटनाशक सेवन कर लिया हूं।

यह बात सुनते ही पिता के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। पिता ने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी और उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। फिर परिजन उसे होलीक्रॉस अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत (Ambikapur Suicide News) हो गई।

Ambikapur Suicide News: सट्टा खेलने की थी लत

परिजन के अनुसार संदीप को सट्टा (Ambikapur Suicide News) खेलने की लत थी। वह क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाता था, जिसमें वह लाखों रुपए हार चुका था। पैसे वापस करने के लिए उसपर कर्ज देने वालों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। इसी से परेशान होकर उसने ऐसा घातक कदम उठा लिया।

Young businessman who commits suicide (Photo- Patrika)

पत्नी व पिता को लिखा सुसाइड नोट

कीटनाशक सेवन करने से पहले संदीप ने पत्नी व पिता के नाम से सुसाइड नोट (Ambikapur Suicide News) लिखा है। इसमें जिक्र है कि मुझे माफ करना पापा, मेरे ऊपर जो भी कर्ज है उसे किसी को एक रुपए देने की जरूरत नहीं है। पापा, लोगों ने मेरा बहुत फायदा उठाया है। ऊंचे रेट पर ब्याज के पैसे भी दिए, कई सालों से ब्याज खा रहे हैं। कई लोगों से सट्टा खेलवाया और हारने के बाद पैसे मुझसे मांगते थे, जिसे मैं पटा नहीं पाता था।

सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं

कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि मृतक ने पत्नी व पिता के नाम से 2 सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में लाखों रुपए कर्ज, व्यवसाय में नुकसान व सट्टे का जिक्र है, लेकिन किसी का नाम नहीं लिखा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना (Ambikapur Suicide News) शुरू कर दी है।

संदीप के हैं दो बच्चे

संदीप अग्रवाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसपर माता-पिता के अलावा पत्नी व 2 बच्चों की जिम्मेदारी थी। बताया जा रहा है कि पिता की तबियत भी ठीक नहीं रहती है, लेकिन सट्टे की लत ने उसकी जान (Ambikapur Suicide News) ले ली। उसकी मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
09 May 2026 06:55 pm
Published on:
09 May 2026 06:55 pm
Also Read
View All
Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Lamgaon Hanuman Temple: मन्नत पूरी हुई तो खुशी से झूम उठा श्रद्धालु, लमगांव हनुमान मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट