अंबिकापुर

महिला के सिर पर कीड़ा बैठा, जब उड़ा तो कट चुकी थी चोटी! देखने उमड़ी भीड़

बलरामपुर में भी चोटी काटने की हुई घटना, हाथ में कटा बाल लेकर महिला ने बताई आपबीती, महिला को देखने उमड़ा लोगों का हुजूम
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2017, 10:02 PM IST
woman with her cut hairs
woman whose hairs cut

अंबिकापुर. उत्तर प्रदेश के आगरा से महिलाओं की चोटी कटने की घटना सप्ताहभर पहले सामने आई थी। देखते ही देखते देश के अन्य शहरों से भी चोटी काटने की घटना सामने आने लगी। इसे लेकर महिलाओं व युवतियों में दहशत बना हुआ है। इधर सरगुजा संभाग के बलरामपुर से भी चोटी काटने की घटना सोमवार को सामने आई।

जिस महिला के बाल कटे है, उसने बताया कि कोई कीड़ा उसके सिर पर आकर बैठा था। जब वह उड़ा और उसने मुड़कर देखा तो जमीन पर उसके कटे बाल गिरे थे। यह घटना बलरामपुर शहर में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। इसके बाद महिला को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।


बलरामपुर निवासी अस्मिता देवी पति लालबहादुर महतो 33 वर्ष सोमवार की दोपहर 3 बजे अपने घर में बैठी थी। महिला के बताए अनुसार इसी बीच कहीं से उड़ता हुआ एक कीड़ा आया और उसके सिर पर बैठ गया। जब वह उड़ा और उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसके बाल कटकर नीचे गिरे हुए थे। इससे वह दहशत में आ गई।

उसने अपने परिजनों को बाल कटने की जानकारी दी तो वे भी अचंभित हो गए। उनके जेहन में चोटी कटने की अन्य घटनाएं भी आने लगी। महिला अपना बाल लिए पड़ोसियों को भी दिखाने लगी। धीरे-धीरे यह खबर बलरामपुर क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और महिला को देखने लोगों की भीड़ जुटने लगी।

शाम होते तक महिला के घर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी। बहरहाल मामला चाहे जो भी हो, सरगुजा संभाग में चोटी कटने का यह पहला मामला है। इसे लेकर महिलाओं व युवतियों में दहशत देखा जा रहा है।


इन जगहों पर भी कट चुकी है चोटी
दो दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़-झारखंड के बॉर्डर स्थित भंडरिया थाना क्षेत्र से भी 25 वर्षीय महिला का बाल काटने की खबर आई थी। घर के भीतर किसी के द्वारा चोटी काट लिए जाने से महिला बेहोश हो गई थी। उसे रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं भिलाई में भी पिछले 4 दिनों के भीतर चोटी काटने के 3 मामले सामने आ चुके हैं।

कर रहे टोटका
चोटी काटने की घटना से महिलाएं इतनी दहशत में हैं कि वे अपने घरों में निंबू-मिर्च के अलावा नीम की पत्तियां, झाड़ू व अन्य सामान टांगकर रख रही हैं। इस संबंध में उनकी मानना है कि ऐसा करने से उनके घर चोटी काटने वाला नहीं आएगा। वहीं इस घटना को जानकारी अंधविश्वास मान रहे हैं।

Published on: