अंबिकापुर

Ambikapur News: पत्नी अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई, इधर पति ने भी दे दी जान, एक परिवार में दो मौतों से गांव में मातम

Ambikapur Incidnet: पत्नी के जहर सेवन के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंबिकापुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 5:05 PM IST
Ambikapur Incidnet
मृतक पति- पत्नी(Photo Patrika)

Ambikapur Incidnet: सरगुजा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लीचीरमा में पति-पत्नी की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। पत्नी के जहर सेवन के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 16 नवंबर को पत्नी सुखमनिया ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी था।

पत्नी अस्पताल में भर्ती थी पति ने घर में उठाया आत्मघाती कदम

इधर, पत्नी के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान पति साखी राम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एक ही परिवार में दो दुखद घटनाओं ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

बेटे ने बताया- शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर होता था विवाद

परिवार के बेटे के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच शराब पीने और काम नहीं करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, पत्नी के जहर सेवन और पति की आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजहों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

उपचार के दौरान पत्नी ने भी तोड़ा दम

पति की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती पत्नी सुखमनिया की हालत भी नहीं सुधर सकी। अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह कुछ ही दिनों के अंतराल में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्राम लीचीरमा में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की मौत से जुड़े घटनाक्रम और कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Updated on:
21 Nov 2026, 5:05 PM IST
Published on: