अंबिकापुर

Breaking News: अब महिलाएं संभालेंगीं एंबुलेंस, खत्म होगा एंबुलेंस माफियाओं का वर्चस्व

Ambulance: इस योजना से एम्बुलेंस माफिया (Ambulance mafia) ध्वस्त करने प्रशासन ने शुरू की तैयारी, विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर कलक्टर (Collector) ने उनसे चर्चा की, रेडक्रॉस के माध्यम से की जाएगी एंबुलेंस की खरीदी और महिला स्व-सहायता समूह (Women self help group) की महिलाओं को दी जाएगी संचालन की जिम्मेदारी
2 min read
Ambulation operation
Ambulance

अंबिकापुर. Ambulance: मरीजों को समय पर व वाजिब दर पर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने तथा एम्बुलेंस माफियाओं की सक्रियता समाप्त करने के लिए शासन- प्रशासन द्वारा शानदार पहल की जा रही है। अब एम्बुलेंस संचालन की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। एम्बुलेंस की खरीदी रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से की जाएगी तथा मॉनिटरिंग रेडक्रॉस, एनआरएलएम (NRLM) व एनयूएलएम द्वारा की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं बैंकर्स से विस्तृत चर्चा की गई। बैंकों से ऋण निकालकर एंबुलेंस की खरीदी (Ambulace Purchase) की जाएगी फिर इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। प्रशासन (Administration) की इस पहल से महिला स्व-सहायता समूह के काम में एक और इजाफा हो जाएगा।


कलेक्टर ने कहा कि एम्बुलेंस संचालन के लिए सबसे पहले पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की खरीदी की जाएगी। इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से योजनाओं के तहत बैंक से ऋण राशि लिया जाएगा। उन्होंने बैंक के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी जानकारी और प्रक्रिया से अवगत कराने कहा। ऋण राशि के लिए जरूरी दस्तावेज और प्रकरण तैयार करने हेतु एनआरएलएम एवं एनयूएलएम के डीपीएम को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत बैंक से ऋण दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। इससे उबारने के लिए बड़ी संख्या में आजीविका के साधन सृजित करना होगा।

विभाग एवं बैंक के अधिकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें। बैठक में एलडीएम गौतम प्रियेश सहित भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं अन्य बैंक के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


इन महत्वपूर्ण विषयों पर भी हुई चर्चा
बैठक में बैंकों में जमा अग्रिम सीडी रेशियो, बैंक जमा, प्राथमिकता के क्षेत्र में अग्रिम, कृषि अग्रिम, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम की अग्रिम, मुद्रा लोन, एनआरएलएम, एनयूएलएम, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मछली पालन, अन्तव्यसायी आदि विभागों के प्रकरणों पर चर्चा की गई।

Published on:
30 Dec 2021 05:14 pm
Also Read
View All
Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

Ambikapur में फिर पकड़ी गई महुआ दारू की फैक्टरी, 135 लीटर शराब और 4700 किलो लाहन के साथ महिला गिरफ्तार