अंबिकापुर

शौच के लिए रात में बाहर निकले युवक के सीने के पास सनसनाती हुई घुस गई तीर, तड़पते हुए हो गया बेहोश

Arrow attack: अज्ञात ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने दो घंटे ऑपरेशन कर सीने से तीर निकाल बचाई ग्रामीण युवक की जान
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2020, 5:02 PM IST
शौच के लिए रात में बाहर निकले युवक के सीने के पास सनसनाती हुई घुस गई तीर, तड़पते हुए हो गया बेहोश
Arrow attack

अंबिकापुर. कोरिया जिले के खडग़वां निवासी एक व्यक्ति पर 6 अगस्त की रात अज्ञात आरोपी द्वारा तीर से हमला (Arrow attack) कर दिया गया था। तीर युवक के सीने के नीचे के हिस्से में जा घुसी थी। इससे वह तड़पने लगा और बेहोश हो गया। घर वालों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने 2 घंटे ऑपरेशन कर तीर को बाहर निकाला और युवक की जान बचाई। तीर के 12 सेंटीमीटर अंदर घुस जाने के कारण आंत और लिवर जख्मी हो गया था। (Arrow attack)


कोरिया जिले के खडग़वां निवासी 40 वर्षीय कृष्ण कुमार 6 अगस्त की रात घर के बाहर शौच के लिए निकला था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर तीर से जानलेवा हमला (Arrow attack) कर दिया। तीर उसके सीने के निचले हिस्से में जा घुसी। इससे वह चिल्लाने लगा और मौके पर ही बेहोश हो गया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो वह बेहोश पड़ा था और उसके सीने में तीर लगी थी। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल बैकुंठपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कराया गया और स्थिति को गंभीर देखते हुए मामले की जानकारी सर्जन विभाग के एचओडी डॉ. एसपी कुजूर को दी गई।


तत्काल किया गया ऑपरेशन
डॉ. एसपी कुजर ने अस्पताल पहुंच कर मरीज की हालत को देख कर तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। रात में ही डॉ. एसपी कुजूर के नेतृत्व में डॉ. शिवहरे, डॉ. सतोष, डॉ. नितेश और निश्चेतना विशेषज्ञ द्वारा ऑपरेशन किया गया। दो घंटे तक का ऑपरेशन कर तीर उसके सीने से बाहर निकाला गया।

तीर12 सेंटीमीटर अंदर घुसी थी तथा आंत व लिवर को भी जख्मी कर दिया था। आंत व लिवर का भी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में रखा गया है।

Published on: