अंबिकापुर

Video : आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने दिखाई सख्ती, राजनीतिक पार्टियों की इन प्यारी निशानियों का किया ये हश्र

छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता हुई लागू, अंबिकापुर, बिश्रामपुर, लखनपुर, प्रतापपुर, रामानुजगंज समेत हर शहर में कार्रवाई
less than 1 minute read
Banner torn
Banner torn

अंबिकापुर. विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही छत्तीसगढ़ राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने शनिवार की दोपहर इसकी घोषणा की। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं।

सरगुजा संभाग के सभी निगम, नगरपालिका व नगर पंचायतों में राजनीतिक पार्टियों के बैनर-पोस्टर उखाड़ फेंके जा रहे हैं। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर, लखनपुर, बिश्रामपुर, सूरजपुर, रामानुजगंज, प्रतापपुर, उदयपुर, सीतापुर समेत अन्य जगहों पर प्रशासन की ये कार्रवाई शुरु हो गई है।

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत ने जैसे ही छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की, आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर-पोस्टर हटाने का आदेश भी जारी कर दिया।

इसके बाद अंबिकापुर शहर समेत इससे लगे सभी इलाकों में प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरु कर दी गई। अंबिकापुर में 500 से ज्यादा बैनर-पोस्टरों को उखाड़ा गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।

पहले चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा सीटों पर जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 72 सीटों के लिए मतदान होंगे। वोटों की गिनती 11 दिसंबर हो होगी।

Updated on:
06 Oct 2018 07:13 pm
Published on:
06 Oct 2018 07:13 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष