अंबिकापुर

कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला, MLA ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझ पर गोली भी चल सकती थी

छत्तीसगढ़ के सामरी विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले के सदस्यों के साथ शनिवार की रात सरगुजा राजघराने के एक सदस्य भिड़ गए। विधायक ने इसे स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर होना बताया है।

less than 1 minute read
कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझ पर गोली भी चल सकती थी

अम्बिकापुर. Attack on MLA convoy in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सामरी विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले के सदस्यों के साथ शनिवार की रात सरगुजा राजघराने के एक सदस्य भिड़ गए। विधायक ने इसे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) के निर्देश पर होना बताया है। बृहस्पति सिंह का कहना है कि आरोपी उनके बारे में पूछ रहा था। उन पर गोली भी चल सकती थी।

विधायक का काफिला शनिवार की शाम बलरामपुर से अम्बिकापुर के लिए निकला था। विधायक रात 8 बजे एक कार्यक्रम में शिरकत के लिए निकले थे। उनके काफिले से पीएसओ की टीम की एक गाड़ी पिछड़ गई थी। इस काफिले के साथ ही काका लरंग साय चौक के पास राजघराने के सदस्य बीरभद्र सिंह ने अभद्रता की। विधायक के काफिले के सदस्यों पर भी अभद्रता का आरोप लगाया गया है। विधायक ने कहा यह स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर हुआ है।

Published on:
25 Jul 2021 02:51 pm
Also Read
View All
Illegal Recovery: ट्रैफिक जवान का रुपए मांगते वीडियो वायरल, नो-एंट्री में घुसा था वाहन, चालक से कहा- 500 रुपए दो

Congress Protest on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप में किया प्रदर्शन, 4 दिन चलेगा आंदोलन

Road Accident: लुचकी घाट सडक़ हादसे में मृत 2 युवकों में 1 की हुई शिनाख्त, पत्नी समेत 2 घायल, बच्चे की टीसी लेने आ रहा था अंबिकापुर

Huge Road Accident: अंबिकापुर में सडक़ हादसा: लुचकी घाट पर बाइक में भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर

Pregnant Wife Murder Case: प्रेग्नेंट पत्नी को दी ऐसी निर्मम मौत कि पीएम कर रहे डॉक्टर के भी उड़ गए होश, प्राइवेट पार्ट में मिली थी रेती, आरोपी गिरफ्तार