अंबिकापुर

Attack on police: विवाद सुलझाने पहुंचे आरक्षक पर युवक ने किया हमला, पुलिस की गाड़ी भी कर दी क्षतिग्रस्त

Attack on police: विवाद की सूचना पर पहुंची थी डायल 112 की टीम, युवक ने टीम से विवाद शुरु किया तो कोतवाली से पहुंचे दो आरक्षक, युवक ने एक आरक्षक पर कर हाथ में पहने कड़े से कर दिया हमला, पुलिस ने दर्ज किया अपराध
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2024, 7:48 PM IST
Attack on police

अंबिकापुर. Attack on police: दो पक्षों में हो रहे विवाद की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो एक युवक पुलिसकर्मी के साथ ही भिड़ गया। उसने आरक्षक के साथ मारपीट (Attack on police) की तथा शासकीय वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरक्षक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

20 अगस्त की शाम करीब 4.30 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि गाड़ाघाट शिवमंदिर के पास कुछ लोगों द्वारा विवाद किया जा रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने लगी। इसी बीच एक युवक डायल 112 टीम के कर्मचारियों के साथ विवाद (Attack on police) करने लगा।

इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को मिलने पर पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर भेजा गया। पेट्रोलिंग टीम में आरक्षक चंचलेश सोनवानी व प्रधान आरक्षक सूरज राय मौके पर पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों के साथ विवाद (Attack on police) कर रहे युवक को पेट्रोलिंग पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही थी।

आरक्षक और वाहन पर कड़े से प्रहार (Attack on police)

समझाइश के दौरान आक्रोश में आकर युवक ने आरक्षक चंचलेश सोनवानी पर कड़ा से हमला (Attack on police) कर दिया। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा बीच-बचाव किया गया। इसके बाद पुन: कड़े से शासकीय वाहन के कांच पर हमला कर तोड़ दिया गया।

आरोपी (Attack on police) के खिलाफ अपराध दर्ज

इस दौरान स्थानीय लोगों से लडक़े का नाम पता करने पर अजय यादव पिता हंसलाल होने की जानकारी मिली। इस मामले में आरक्षक चंचलेश ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी अजय यादव के खिलाफ धारा 132, 221 व 324 (4) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Updated on:
21 Aug 2024, 7:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत