अंबिकापुर

सवारियों से भरी ऑटो पलटी, 6 घायलों में 2 महिलाओं की हालत गंभीर, घाट पर फेल हो गई थी ब्रेक

Auto accident: ऑटो में भरकर अंबिकापुर आ रहे थे महिला-पुरुष सवारी, गनीमत रही कि घाट पर हुई दुर्घटना के बाद खाई में नहीं पलटी अन्यथा हो जाता बड़ा हादसा
less than 1 minute read
Auto accident
Injured woman refered by doctors

बतौली. Auto accident: बतौली से अंबिकापुर जा रहे ६ सवारियों से भरी ऑटो ब्रेक फेल होने से कालीघाट में पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार सभी महिला-पुरुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लाया गया। यहां दो महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य को मामूली चोटें आने के बाद वहीं इलाज जारी है।


रविवार को बतौली से ऑटो क्रमांक सीजी 15 डीजेड 7838 में 6 लोग सवार होकर चिरंगा, कालीपुर होते हुए अंबिकापुर के लिए निकले थे। तभी कालीघाट पर उतरते समय ब्रेक फेल होने से ऑटो घाट पर पलट गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो में सवार सभी ६ महिला-पुरुष घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 112 वाहन ने घायलों को बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


2 महिलाओं को आईं गंभीर चोटें
हादसे में दो महिलाओं सरस्वती सिंह पति अर्जुन सिंह उम्र 40 वर्ष व विमला पति सरजू उम्र 40 वर्ष की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बाकी सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। उनका बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गनीमत रही कि ऑटो खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो जाता।

Published on:
13 Aug 2023 09:40 pm
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका