अंबिकापुर

Ban on leave: सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मई तक लगा प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया ये आदेश

Ban on leave: सुशासन तिहार-2025 को लेकर कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है आदेश, जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभाग प्रमुखों को लिखा पत्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2025, 6:04 PM IST
Ban on leave: सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मई तक लगा प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया ये आदेश
Surguja collector Vilas Bhoskar

अंबिकापुर। सुशासन तिहार-2025 को देखते हुए कलेक्टर विलास भोसकर ने एक आदेश जारी कर 31 मई तक जिले में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर पूर्णत: प्रतिबंध (Ban on leave) घोषित किया है। इसे लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी किया है।

पत्र (Ban on leave) में लिखा गया है कि विशेष परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता पडऩे पर कार्यालय प्रमुख, विभाग प्रमुख, प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी के अधिकारियो एवं कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति या अनुमति के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा को अधिकृत किया गया है।

अवकाश स्वीकृति (Ban on leave) कलेक्टर सरगुजा के अनुमोदन के बाद किया जाएगा। वहीं तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति या अनुमति हेतु संबंधित विभागीय प्रमुख को अधिकृत किया गया है।

Ban on leave: चल रहा है सुशासन तिहार

सुशासन तिहार (Ban on leave) में लोगों द्वारा समस्याएं व मांग से संबंधित पत्र शासन को दिए जा रहे हैं। इसमें कुछ लोगों ने व्यक्तिगत लाभ का भी आवेदन दिया है। कई डिमांड तो ऐसे हैं, जिसे पढक़र प्रशासनिक अधिकारी भी माथा पकड़ रहे हैं। कोई शादी करवा देने की बात कह रहा है तो कोई ससुराल जाने बाइक की डिमांड कर रहा है।

Updated on:
16 Apr 2025, 6:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप