अंबिकापुर

ठेकेदार से ईई बोले- बनारस मार्ग का डामरीकरण काफी घटिया, तत्काल बंद करो काम, जारी किया नोटिस

Banaras Road: अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर 10 किमी तक किए जा रहे डामरीकरण कार्य को लेकर पत्रिका ने उठाया था सवाल, ईई (PWD EE) ने डामरीकरण के कार्य को किया अमान्य

2 min read
Notice release to contractor
Banaras road

अंबिकापुर. Banaras Road: अंबिकापुर-धनवार बनारस मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे डामरीकरण कार्य को घटिया पाए जाने पर ईई लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। गुणवत्ताविहीन कार्य को लेकर पत्रिका ने ‘तेवर का डामर ठंडा...!: ईई ने कहा था बनारस सडक़ (Banaras road) टिकेगी 7 साल, महीने भर के भीतर हो गई खस्ताहाल’ नामक शीर्षक से खबर 12 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद डामरीकरण के कार्य को अमान्य करते हुए पीडब्ल्यूडी के ईई ने सीई के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।


गौरतलब है कि जर्जर हो चुके अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे (Ambikapur-Banaras state highway) पर पीब्ल्यूडी विभाग द्वारा डामरीकरण कराया जा रहा है। डामरीकरण 10 किमी तक कराया जाना है, लेकिन विभाग द्वारा डामरीकरण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। गुणवत्ता पर ध्यान न दिए जाने के कारण सडक़ बनने के साथ ही गिट्टियां उखडऩे लगीं हैं।

घटिया सडक़ निर्माण की जानकारी पर ईई ने 29 नवंबर को सडक़ का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ईई ने सब ओके बताते हुए 7 साल सडक़ टिकने की बात कही थी। वहीं डामरीकरण अभी पूर्ण भी नहीं हुआ था कि कि जगह-जगह सडक़ उखडऩी शुरू हो गई।

घटिया निर्माण को लेकर 12 दिसंबर के अंक में पत्रिका द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशन के बाद ईई ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार द्वारा किए जा रहे डामरीकरण कार्य को अमान्य करते हुए निर्माण कार्य तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। ईई ने कार्रवाई का प्रतिवेदन सीई के समक्ष प्रस्तुत किया है।


ठेकेदार को नोटिस जारी, लिखीं ये बातें
डामरीकरण (Asphaltization) का कार्य घटिया पाए जाने पर ईई (PWD EE) ने ए-1 ठेकेदार योगेश जायसवाल को नोटिस जारी कर कहा है कि अंबिकापुर धनवार बनारस मार्ग के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य आपके द्वारा कराया जा रहा है।

कार्य गुणवत्ताविहीन होने के कारण अमान्य किया जाता है। ईई ने ठेकेदार को आगे लिखा है कि बार-बार निर्देश देने के उपरांत भी आपके द्वारा कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं किए जाने के कारण उक्त कार्य को तत्काल बंद किया जाए।

Published on:
13 Dec 2022 04:33 pm
Also Read
View All
Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?

Human Trafficking: सरगुजा की 3 युवतियों को ले जाया गया चेन्नई, अब मांगे जा रहे 10-10 हजार रुपए, Video बनाकर विधायक से मांगी मदद

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर