अंबिकापुर

शहर के रिंग रोड के गांधी चौक पर लगी बापू की प्रतिमा मिली खंडित, पुलिस कर रही जांच

शहर के रिंग रोड के गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित पाए जाने से लोगों में आक्रोश है। महात्मा गांधी की प्रतिमा की एक हाथ व उनकी लाठी को नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों का कहना है कि शनिवार को भी प्रतिमा खंडित देखी गई थी। सूचना पर एएसपी व सीएसपी ने स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा कारित किया जाना प्रतीत नहीं हो रहा है, फिर भी जांच जारी है।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2022, 8:23 PM IST
Mahatma Gandhi's statue vandalized
Mahatma Gandhi's statue vandalized

अंबिकापुर. शहर के रिंग रोड के गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित पाए जाने से लोगों में आक्रोश है। महात्मा गांधी की प्रतिमा की एक हाथ व उनकी लाठी को नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों का कहना है कि शनिवार को भी प्रतिमा खंडित देखी गई थी। सूचना पर एएसपी व सीएसपी ने स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा कारित किया जाना प्रतीत नहीं हो रहा है, फिर भी जांच जारी है।


गौरतलब है कि शहर के गांधी चौक के पास व पुलिस अधीक्षक के बंगले के नजदीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है, जिसे शहर का हृदय स्थल मना जाता है। नगर निगम द्वारा उस स्थल को बेहद आकर्षक बनाया गया है। रविवार की सुबह लोगों ने देखा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की कलाई व कलाई से लगा डंडा टूटा हुआ था। महात्मा गांधी की प्रतिमा के खंडित होने की जानकारी पर लोग आक्रोशित हो गए।

सूचना पर एएसपी विवेक शुक्ला व सीसीएपी अखिलेश कौशिक ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिस का मानना है कि मूर्ति कलाई के हिस्से से टूटी है और उसी के भार से लाठी भी टूटी है। टूटा हुआ हिस्सा मूर्ति के पास में ही पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में पुलिस असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने की कम संभावना बता रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


प्रतिमा को ससम्मान ढका गया कपड़े से
नगर निगम के सहयोग से पुलिस ने खंडित महात्मा गांधी की प्रतिमा को ससम्मान कपड़े से ढक दिया है। जल्द ही प्रतिमा की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि एसपी बंगले से सटे होने व वहां पर हर समय गार्ड भी तैनात रहते हैं इसके बावजूद भी प्रतिमा खंडित कैसे हो गई।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत