अंबिकापुर

सरगुजा के विशेष दुबे बने BCCI के लेवल-1 कोच, पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने दिए क्रिकेट के टिप्स

BCCI: मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट (Cricket) खेल चुके हैं विशेष, सरगुजा क्रिकेट संघ की ओर से अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम (Gandhi Stadium) में खिलाडिय़ों को सिखाते हैं क्रिकेट की बारीकियां

less than 1 minute read
Vishesh Dubey with VVS Laxman

अंबिकापुर. BCCI: सरगुजा क्रिकेट के लिए विशेष दुबे एक जाना-पहचाना नाम है। विशेष दुबे पूर्व में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बतौर विकेटकीपर बैट्समैन प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब विशेष दुबे ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित लेवल-1 क्रिकेट कोचिंग की परीक्षा पास कर सरगुजा को गौरवान्वित किया है। बीसीसीआई द्वारा 18 दिसंबर को इसका रिजल्ट जारी किया गया। प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान विशेष पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण (Former Cricketer VVS Laxman) से मिले। लक्ष्मण ने उन्हें क्रिकेट कोचिंग से जुड़े कुछ टिप्स दिए।


गौरतलब है कि विशेष दुबे सरगुजा क्रिकेट संघ की ओर से खिलाडिय़ों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बीसीसीआई द्वारा 11 से 15 जुलाई 2022 तक आयोजित लेवल-1 क्रिकेट कोचिंग की लिखित परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद बैंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (National Cricket Acedemy) में 2-3 नवंबर तक आयोजित प्रैक्टिकल की परीक्षा दी।

प्रैक्टिकल परीक्षा भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण व एनसीए हेड द्वारा ली गई। लिखित व प्रैक्टिकल परीक्षा का परिणाम 18 दिसंबर को जारी किया गया। इसमें विशेष दुबे ने सफलता अर्जित की। सरगुजा संभाग के लिए यह पहला मौका है जब विशेष दुबे ने यह उपलब्धि हासिल की।


सिर्फ 18 लोगों ने पास की परीक्षा
‘पत्रिका’ से बातचीत के दौरान विशेष दुबे ने बताया कि बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित लेवल-1 क्रिकेट कोचिंग परीक्षा में देशभर के 41 लोगों ने शिरकत हिस्सा लिया था। इसमें 18 लोगों ने सफलता अर्जित की।

विशेष की इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, सरगुजा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सोमेंद्र प्रताप सिंह, सचिव विनीत विशाल जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Published on:
20 Dec 2022 05:46 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Incident: मना करने के बाद भी पति जा रहा था बारात, गुस्से में पत्नी ने पी लिया जहर, बेटे को भी पिलाया, मासूम की मौत

Abuse to Nigam workers: Video: रिंग बांध तालाब से पाटी गई मिट्टी हटा रहे थे निगमकर्मी, कब्जाधारियों ने गाली देते हुए कहा- अधिकारी को बुलाओ, डंडा लेकर आओ

Gang rape case: 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप मामला: भाजपा विधिक प्रकोष्ठ के अधिवक्ता नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित