अंबिकापुर

भालू ने किया हमला तो भागने लगा घायल युवक, दौड़ाता रहा भालू, फिर अचानक हो गया ये हादसा

Bear attack: भालू से जान बचाकर भागते समय हो गया हादसे का शिकार, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर हालत में चल रहा उपचार
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Oct 2019, 7:31 PM IST
भालू ने किया हमला तो भागने लगा घायल युवक, दौड़ाता रहा भालू, फिर अचानक हो गया ये हादसा
Bear

अंबिकापुर. जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर एक भालू ने हमला (Bear attack) कर दिया। इस दौरान भालू ने उसके सिर व गर्दन को नोच कर जख्मी कर दिया। ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर भागने लगा तो भालू भी पीछा करने लगा। इस दौरान ग्रामीण नाले में गिर गया।

वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजन ने उसे इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम 35 वर्षीय विनेश लकड़ा पिता सुखलाल लकड़ा शुक्रवार की दोपहर लकड़ी लेने जंगल गया था। वह जंगल में लकड़ी काट रहा था।

इस दौरान झाड़ी से निकल कर एक भालू उस पर हमला (Bear attack in forest) करने दौड़ा तो उसने पैर से मार कर भालू को गिरा दिया। इसके बाद पुन: भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान भालू ने उसके सिर व गर्दन को नोच दिया।


दौड़ाने लगा भालू
भालू के हमले में विनेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह किसी तरह भालू से जान बचाकर भागने लगा तो भालू भी उसका पीछा करने लगा। भागने के चक्कर में विनेश नाले में गिर गया।

इसके बाद भालू दूसरी दिशा में निकल गया। कुछ देर बाद वह किसी तरह घर पहुंचा और परिजन उसे इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

सरगुजा में भालू हमले की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Bear attack

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत