अंबिकापुर

Breaking : First फ्लोर पर चढ़कर कमरे में बैठा खूंखार भालू, 7 घंटे बाद मारी गई गोली- देखें Video

शहर के वार्ड क्रमांक- 37 में भालू के घुसने से मचा हड़कंप, ट्रैक्विलाइज करने के बाद पकडऩे की गई मशक्कत
2 min read
Bear in room
Bear in room

अंबिकापुर. शहर के वार्ड क्रमांक-37 स्थित समलाया मंदिर के पास रविवार की सुबह 6 बजे भालू घुस आया। भालू को देख लोग हो-हल्ला करने लगे। इससे भालू एक घर में घुस गया। बाहर से दरवाजा बंद कर उसे काफी देर तक वहीं रोके रखा गया। सूचना मिलते ही सीसीएफ, कलक्टर, डीएफओ, एसपी सहित प्रशासनिक, पुलिस व वन अमला मौके पर पहुंच गया।

इस दौरान उसे ट्रैक्यूलाइज कर पकडऩे की तैयारी चलती रही। इसी बीच भालू कमरे से निकलकर फस्र्ट फ्लोर पर चढ़ गया और कमरे में बैठ गया। दोपहर करीब 1 बजे अधिकारियों की मौजूदगी में एक्सपर्ट द्वारा ट्रैक्यूलाइज कर भालू को बेहोश किया गया। इसके बाद उसे काफी मशक्कत के बाद छत से उतारा गया।

जंगल से निकलकर शहर में भालुओं के घुसने का सिलसिला शुरु हो गया है। एक महीने के भीतर दूसरी बार भालू शहर के रिहायशी इलाके में घुसा। हालांकि दोनों मौकों पर भालू द्वारा किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया गया लेकिन जब तक भालू शहर के भीतर रहा, लोगों में दहशत बनी रही। रविवार की सुबह भी जंगल से भटककर भालू नगर के वार्ड क्रमांक-37 में पहुंच गया।

वह समलाया मंदिर के पास ही घूम रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरु किया। इसके बाद मोहल्ले के सभी लोग अलर्ट हो गए। इस दौरान भालू इधर-उधर दौड़ लगाता रहा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही सीसीएफ केके बिसेन, कलक्टर किरण कौशल, डीएफओ प्रियंका पांडेय, एसपी सदानंद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक, पुलिस व फॉरेस्ट के अधिकारी-कर्मचारी वहां पहुंच गए। इधर भालू एक घर में घुस गया। यह देख लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इस दौरान भालू को ट्रैंक्यूलाइज करने की तैयारी शुरु की गई।

सीसीएफ, कलक्टर, डीएफओ व एसपी की मौजूदगी में उसे बेहोश करने की रणनीति बनी। भालू नरेंद्र सोनी उर्फ पप्पू के घर में सीढिय़ों से होते हुए फस्र्ट फ्लोर पर चढ़कर एक कमरे में बैठ गया।

गोली मारकर किया बेहोश
भालू को बेहोश करने एक्सपर्ट सीके मिश्रा भी मौजूद थे। अधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद वे सीढ़ी से ऊपर चढ़े और वहां से भालू को निशाना बनाया। पहली गोली ही सटीक निशाने पर बैठी और भालू को लगी।

इससे करीब 1 बजे भालू बेहोश हो गया। इसके बाद उसे काफी मशक्कत कर छत से नीचे उतारकर पिजड़े में डाला गया। इसके बाद वन अमले द्वारा उसे ले जाया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। गौरतलब है कि 20 दिन पूर्व भी नगर के पटेलपारा में एक भालू घुस आया था। उसे 11 घंटे बाद बेहोश कर पकड़ा गया था।

Published on:
13 May 2018 02:27 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Healthcare Failure: एंबुलेंस नहीं तो खाट पर, 21वीं सदी में भी छत्तीसगढ़ का दर्द! घायल युवक को लादकर 1 किमी चले ग्रामीण

‘मां की गाली लिखो’… अंबिकापुर के स्कूल में शर्मनाक हरकत! छात्र की कॉपी से उठे बड़े सवाल, शिक्षिका सस्पेंड

Surguja News: रोते-रोते छात्राएं बोलीं- दाल में निकलते हैं कीड़े, प्रताडि़त करती है हॉस्टल अधीक्षिका, कलेक्टर से मिलने निकलीं पैदल

Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे समेत 9 के खिलाफ एफआईआर, व्यवसायी को हत्या की दी थी धमकी

Birla Open Mind School अंबिकापुर की शिक्षिका ने 8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई गाली, कहा- पैरेंट्स के सिग्नेचर कराकर लाना