अंबिकापुर

Bears attack: 3 भालुओं ने युवक पर किया हमला, 2 को पटका तो भाग निकले, तीसरे ने गंभीर रूप से किया जख्मी

Bears attack: मादा भालू व उसके 2 शावकों से काफी देर तक लड़ता रहा युवक, खेत में धान की फसल लगाने के दौरान छिपकर बैठे भालुओं ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2025, 8:20 PM IST
Bears attack: 3 भालुओं ने युवक पर किया हमला, 2 को पटका तो भाग निकले, तीसरे ने गंभीर रूप से किया जख्मी
Injured man

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकेरी में शुक्रवार की शाम को मादा भालू ने अपने 2 शावकों के साथ एक युवक पर हमला (Bears attack) कर दिया। युवक ने संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पहले तो उसने दोनों शावकों को उठाकर पटक दिया, इससे वे भाग गए, लेकिन मादा भालू ने उसे जख्मी कर दिया। संघर्ष के दौरान भालुओं ने युवक के सिर व शहर के अन्य हिस्से को गंभीर चोटें आई हंै। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकेरी निवासी शिव सिंह पिता बिहारी लाल उम्र 30 वर्ष शुक्रवार की शाम को घर से करीब 2 किमी दूर खेत में गर्मी के मौसम का धान लगाने जा रहा था। खेत जंगल से लगा हुआ है।

जंगल से निकलकर 3 भालू झाड़ी में छिपकर बैठे थे। अचानक तीनों भालुओं (Bears attack) ने शिव सिंह पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद भी शिव सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए भालू के 2 शावकों को पटक दिया। इससे दोनों शावक वहां से भाग गए।

Bears attack: मादा भालू ने किया जख्मी

दोनों शावकों के भागने के बाद मादा भालू ने युवक पर हमला कर दिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए लगभग १० मिनट तक संघर्ष करता रहा। इसके बाद मादा भालू (Bears attack) भी उसे छोडक़र जंगल की ओर भाग गई। भालुओं ने युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों को नाखून से नोच कर जख्मी कर दिया है।

हिम्मत जुटाकर पहुंचा घर

भालुओं के हमले (Bears attack) में बाद गंभीर रूप से जख्मी युवक किसी तरह हिम्मत कर पैदल ही घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल ले गए। यहां चकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

बरगद का फल खाने पहुंचे थे भालू

भालू के हमले में जख्मी युवक ने बताया कि उसका खेत जंगल से लगा हुआ है। वहां एक विशाल बरगद का पेड़ है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बरगद के फल पक कर गिर रहे हैं। उस फल को खाने भालू अक्सर पहुंचते हैं। बर का फल भालू को काफी पसंद आता है। घटना दिवस भी तीनों भालू (Bears attack) बर का फल खाने वहां पहुंचे थे।

Updated on:
1 Mar 2025, 8:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत