अंबिकापुर

Big fraud: रुपए को डॉलर में बदलने का झांसा देकर 140 लोगों को लगाई 11 करोड़ की चपत, दर्ज हुई एफआईआर

Big fraud: कम समय में अधिक लाभांश का झांसा देकर एमडीआर कंपनी द्वारा की गई ठगी, शुरुआती दिनों में दिया गया था लाभ का हिस्सा

2 min read

अंबिकापुर. कम समय में रुपए दोगुना करने का झांसा (Big fraud) देकर एमडीआर नामक चिटफंड कंपनी द्वारा सरगुजा जिले के 140 निवेशकों से 11 करोड़ रुपए ठग लिए। रुपए लेकर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी फरार हो गए। ठगी का पता चलने पर निवेशकों ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

एमडीआर नामक कंपनी की वेबसाइट में आकर्षक स्कीम (Big fraud) देखकर निवेशक आकर्षित हुए थे। कंपनी द्वारा वेबसाइट के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर निवेश पर ज्यादा लाभ का झांसा दिया जाता था। कंपनी द्वारा निवेशकों की आनलाइन प्लेटफॉर्म पर बैठक लेकर निवेश पर लाभ को समझा दिया जाता था।

रुपये को डॉलर में परिवर्तित कर 100 से लेकर 499 डॉलर तक जमा करने पर कम अवधि में ही 10 से 14 प्रतिशत के लाभांश का झांसा दिया गया था। झांसे (Big fraud) में आकर निवेशकों ने रुपए जमा किए थे। शुरूआती समय में कंपनी द्वारा लाभ भी दिया गया था। इसे निवेशकों की संख्या बढ़ती गई।

बाद में कंपनी से जुड़े सैय्यद इसफाक अंसारी और शाहिद इसाक ने रकम देना बंद कर दिया। बातचीत भी लगभग बंद होने लगी। कुछ लोग चंडीगढ़ स्थित कार्यालय गए तो चेक दिया गया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया।

Big fraud: थाने में दर्ज कराई शिकायत

अंबिकापुर के गंगापुर निवासी गिरीश उपाध्याय ने इस पूरे मामले की शिकायत (Big fraud) गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने लगभग 140 निवेशकों से 11 करोड़ से अधिक की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांधीनगर पुलिस ने कंपनी के सैयद इस्फाक बुखारी व शाहिद इसाक निवासी चंडीगढ़ के खिलाफ धारा 120 बी, 420 व 467 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Published on:
05 Feb 2025 09:25 pm
Also Read
View All
Allegation on Naib Tehsildar: महिला पार्षद प्रत्याशी बोली- नायब तहसीलदार ने मुझसे कहा था कि मेरे साथ कब समय बिताओगी?

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

MLA Surrender Case: पूर्व मंत्री का फिर आया बयान, कहा- विधायक ने की ड्रामेबाजी, गिरफ्तारी देनी ही थी तो बगल में थाना है, चले जाते

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा