शहर की एक 17 वर्षीय छात्रा 1 अक्टूबर 2024 को स्कूल गई थी। शाम करीब 4 बजे छुट्टी के समय जेल प्रहरी राजकुमार चौहान अपने दोस्तों के साथ स्कूल के पास पहुंचा और छात्रा को रोककर छेड़छाड़ (CG crime news) करने लगा। उसने कहा कि तुम हमसे बात क्यों नहीं करती हो? बात नहीं करोगी तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से मारकर फेंक दूंगा।