
Scorpio seized with hemp (Photo source- Patrika)
अंबिकापुर. शहर के बांस बाड़ी के पास 4 युवक व एक नाबालिग स्कॉर्पियो वाहन में 14 किलो गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस (Hemp smuggling) मौके पर पहुंची। पुलिस के देखकर 4 आरोपी बांसबाड़ी का बाउंड्रीवॉल फांद कर भागने में सफल रहे। जबकि पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन से 2 लाख 80 लाख हजार का गांजा तथा स्कॉर्पियो जब्त किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
शनिवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बांसबाड़ी के पास स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 30 एफ 8689 में 4-5 लोग गांजा (Hemp smuggling) रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वाहन से निकलकर 4 युवक बांसबाड़ी का बाउंड्रीवॉल फांदकर जंगल में भाग गए।
पुलिस ने इन्हें पकडऩे की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके से पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से एक नाबालिग को पकड़ा है। वहीं वाहन की तलाशी लेने पर 14 किलो गांजा (Hemp smuggling) पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 2.80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो व एक मोबाइल जब्त किया है।
पूछताछ के दौरान नाबालिग किशोर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांजे की तस्करी करना पुलिस को बताया। आरोपियों ने रायगढ़ के लैलुंगा से गांजा (Hemp smuggling) खरीदा था। उनके द्वारा गांंजे की पुडिय़ा बनाकर ग्राहकों को बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया है वहीं फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Updated on:
14 Mar 2026 07:34 pm
Published on:
14 Mar 2026 07:34 pm
