अंबिकापुर

Big fraud case: शहर के व्यवसायी से 30 लाख की ठगी, कहा था- रकम डबल करवा दूंगा, लेकिन इन्वेस्ट किए गए पैसे भी नहीं मिले

Big fraud case: हार्डवेयर का कारोबार करने वाला व्यवसायी आया झांसे में, दूसरे कारोबारी ने लगवाई चपत, महंगी गाड़ी में आया था ठग
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 9:41 PM IST
Fraud
Fraud

अंबिकापुर. Big fraud case: रुपए डबल करने का झांसा देकर शहर के व्यवसायी से सूरजपुर निवासी पिता-पुत्र व उनके रिश्तेदार द्वारा 30 लाख रुपए ठगी (Big fraud case) किए जाने का मामला सामने आया है। रुपए वापस नहीं मिलने पर पीडि़त ने मामले की शिकायत आईजी से की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच के लिए डायरी अंबिकापुर कोतवाली को भेज दिया है।

शहर के ग्रीन पार्क कॉलोनी अंबिकापुर निवासी अंकुर गर्ग का लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी नाम से फर्म है। वह हार्डवेयर से संबंधित थोक व्यवसाय करता है। अक्टूबर 2023 में सूरजपुर जिले के ग्राम शिवप्रसाद नगर, बसदेई निवासी शाहरुख नाम का व्यक्ति अंकुर की दुकान (Big fraud case) में आया। उसने कहा कि उसने बसदेई में हार्डवेयर की नई दुकान खोली है।

Surajpur Kotwali

उसने उसके साथ कारोबार करने की इच्छा जताई। वह अंकुर से नगद व उधार में सामान लेकर कारोबार कर रहा था। इसी बीच जून 2024 में शाहरुख उसके दुकान में आकर बताया कि मेरे साले अशफाक उल्लाह (Big fraud case) लोगों का पैसा इन्वेस्ट कराकर डबल कर वापस कर देता है।

मिलवाने की कही बात

काफी प्रलोभन देने पर अंकुर ने उसे मिलवाने कहा। इसी बीच अशफाक 2 जुलाई को इसकी दुकान पर महंगी कार से आया और रुपए डबल करने का झांसा (Big fraud case) दिया।

महंगी कार व उसकी लाइफ स्टाइल को देखकर अंकुर झांसे में आ गया और रुपए इन्वेस्ट कराने के लिए तैयार हो गया। भरोसे में आकर उसने 7 जुलाई को अशफाक के दिए गए खाते में 15-15 लाख रुपए 2 बार में ऑलनाइन ट्रांजेक्शन कर दिया।

Fraud

1 माह बाद लाभांश वापस करने की कही थी बात

अशफाक ने एक माह बाद लाभांश का पैसा वापस करने का झांसा अंकुर को दिया था। एक माह बाद जब वह लाभांश के लिए अशफाक को फोन लगाया तो कुछ दिनों बाद वापस करने के लिए बोला।

इसके अलावा और 50 लाख रुपए इन्वेस्ट करने पर ज्यादा लाभांश देने का झांसा देने लगा। अंकुर ने कहा कि पहले 30 लाख का लाभांश वापस करो, उसके बाद इन्वेस्ट करूंगा। इसके बाद वह हर बार टालमटोल करने लगा।

Big fraud case: तीन पर अपराध दर्ज

ठगी का शिकार होने पर अंकुर ने मामले की शिकायत आईजी से की थी। आईजी ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अशफाक, उसका साले शाहरूख व अशफाक उल्लाह के पिता के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Updated on:
20 Sep 2024, 9:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज