अंबिकापुर. Big incident: गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में नहाने के दौरान दादा-पोती (Big incident) तालाब में डूूब गए। किसी तरह दोनों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दरअसल पोती को तालाब में डूबते देख दादा पानी में उसे बचाने उतरा था, लेकिन वह भी डूब गया।