अंबिकापुर

Big fraud: होटल संचालक से 12.35 लाख की ठगी, कहा था- शॉपिंग मॉल बनवा रहा हूं, 2 कमरा आपको भी दूंगा

Big fraud: होटल संचालक ने बिलासपुर के ग्रीन गार्डन कॉलोनी निवासी व्यवसायी के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस कर रही है मामले की जांच
2 min read
Big fraud
Kotwali Ambikapur

अंबिकापुर. शहर के देवीगंज रोड में शॉपिंग मॉल बनाने और उसमें 2 कमरा देने के नाम पर होटल संचालक से 12 लाख 35 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। होटल संचालक ने ठगी (Big fraud) के आरोपी को 2 लाख रुपए और दिए थे, लेकिन काफी मांगने के बाद उसने 2 लाख वापस कर दिए थे। ठगी का शिकार हुए होटल संचालक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

शहर के रिंग रोड नमनाकला निवासी लक्ष्मी होटल का संचालन करने वाले अशोक गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि ग्रीन गार्डन कॉलोनी शुभम बिहार मंगला बिलासपुर निवासी रासपाल सिंह बागडिय़ा उनके होटल में वर्ष 2022 में रहने आया था। वह लंबे समय तक होटल में रुका था।

इस कारण उससे जान-पहचान हो गई थी। बातचीत के दौरान एक दिन उसने देवीगंज रोड में बद्री प्रसाद गुप्ता व बंशी प्रसाद गुप्ता की जमीन का एग्रीमेन्ट दस्तावेज और साइड का नक्शा दिखाया। उसने बताया कि यहां वह एक शॉपिंग मॉल बनवा रहा है, जिसमें से 2 कमरा उसे भी देने की बात (Big fraud) कही।

रासपाल ने वर्तमान में कुछ रुपये की आवश्यकता बताकर 2 कमरे के एवज में एडवांस बतौर कुछ रुपये देने के लिए कहा। इसके बाद अशोक ने 3 किश्त में उसे कुल 14 लाख 35 हजार रुपये दे दिए।

रुपये मिलने के बाद रासपाल बागडिया ने अलग-अलग स्टांप पेपर में 3 किश्तों में ली गई रकम (Big fraud) को अलग-अलग तिथि में वापस करने की बात कही थी। लेकिन उसने मात्र 2 लाख रुपए ही वापस किया।

Big fraud: मोबाइल स्वीच ऑफ, कराई एफआईआर

अशोक गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में उसका मोबाइल फोन बंद है। रिपोर्ट पर पुलिस ने रासपाल सिंह बागडिय़ा द्वारा 12 लाख 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी (Big fraud) के मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है।

Updated on:
08 Dec 2024 05:30 pm
Published on:
08 Dec 2024 05:29 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत