अंबिकापुर

Big fraud: ब्याज का झांसा देकर निकलवाया 6.43 लाख का लोन, किश्त पटाना किया बंद तो महिलाओं ने सिखाया अच्छा सबक

Big fraud: लोन निकलवाकर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, कुछ महीने तक पटाया था किश्त लेकिन फिर करने लगा गड़बड़ी
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2024, 8:56 PM IST
Big fraud
Fraud accused arrested

अंबिकापुर. एक व्यक्ति फर्जी तरीके से महिला स्वयं सहायता समूह से 6 लाख 43 हजार रुपए लोन निकलवा लिया था। इसके बाद लोन का किश्त भी नहीं पटा रहा था। परेशान महिलाओं ने मामले की रिपोर्ट लुण्ड्रा थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी (Big fraud) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अन्नपूर्णा फाईनेस प्राइवेट लिमिटेड स्वयं सहायता समूह के सदस्य आरती एवं अन्य महिलाओं को लोन की राशि पर ब्याज देने का झांसा देकर सरगुजा जिले के दरिमा निवासी संतोष उर्फ राजू सोनी ने 6 लाख 43 हजार रुपए का लोन निकलवाया था। कुछ दिनों तक तो उसने लोन का किश्त पटाया, लेकिन बाद में किश्त पटाना बंद कर दिया था।

इससे महिलाएं परेशान हो गईं और उन्होंने संतोष उर्फ राजू सोनी को सबक सिखाने की ठान ली। फिर समहू की महिलाओं ने मामले की रिपोर्ट लुण्ड्रा थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

Big fraud: पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

विवेचना के क्रम में पुलिस ने आरोपी संतोष उर्फ राजू सोनी 45 साल को गिरफ्तार कर धारा 420 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक नामूल राम व आरक्षक दीपक पाण्डेय शामिल रहे।

Updated on:
10 Nov 2024, 8:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत