अंबिकापुर

Big incident: डॉक्टर के मकान के ऊपर से गुजरा है हाइटेंशन तार, कपड़ा उतारने छत पर गए 13 वर्षीय बालक की मौत

Big incident: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक का जल गया शरीर, मौके पर ही हो गई मौत, किराए के मकान में रह परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 9:25 PM IST
Big incident
Boy dead body

अंबिकापुर. Big incident: शहर के फुंदुरडिहारी पटेलपारा में मंगलवार की शाम डॉक्टर के मकान के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह छत पर कपड़े उतारने गया था, इसी दौरान वह चपेट में आ गया। बालक का शरीर जलता देख (Big incident) वहां मौजूद लोगों ने तार से छुड़ाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुंदुरडिहारी पटेलपारा में डॉक्टर अग्रवाल के किराए के मकान में युद्धवीर चौहान अपने परिवार के साथ रहता है। मकान के छत के पास से ही हाईटेंशन तार (Big incident) गुजरा हुआ है। मंगलवार की शाम युद्धवीर का 13 वर्षीय पुत्र अंश चौहान छत पर कपड़े उतारने गया था।

Police on the roof

इसी दौरान वह हाइटेंशन तार की चपेट (Big incident) में आ गया। इससे उसका शरीर जलने लगा। नीचे खड़े लोगों ने जब यह घटना देखी तो वे शोर मचाते हुए छत पर पहुंचे और किसी तरह बालक को छुड़ाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Big incident: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

इसकी (Big incident) सूचना वहां के लोगों ने गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच की और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
10 Sep 2024, 9:25 PM IST
Published on: