अंबिकापुर

Big incident: अंडरवियर में शराब छिपाकर बाइक पर बैठा था नाबालिग, सडक़ हादसे में बॉटल फूटने से हुई मौत, साथी युवक गंभीर

Big incident: शराब से भरी बॉटल फूट जाने से गुप्तांग में आईं थीं गंभीर चोटें, कांच के टुकड़ों से हो गया लहूलुहान, पार्टी करने शराब लेकर लौट रहे थे दोनों
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2025, 8:09 PM IST
Big incident
Minor boy died

अंबिकापुर. बाइक सवार एक युवक व 15 वर्षीय किशोर दुकान से शराब लेकर शनिवार की रात लौट रहे थे। इस दौरान नाबालिग ने अपने अंडरवियर में शराब की एक बॉटल छिपा रखी थी। इसी बीच अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों सडक़ पर गिर (Big incident) गए। हादसे में नाबालिग सडक़ पर मुंह के बल जा गिरा। इससे शराब की बॉटल अंडरवियर के भीतर फूट गई और गुप्तांग में चोट आने के अलावा काफी मात्रा में खून बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जारी है।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसू निवासी पीयूष दास पिता अमरेश दास 15 वर्ष अपने 18 वर्षीय दोस्त उदयपुर निवासी शुभम विश्वकर्मा 18 वर्ष के साथ बाइक पर शनिवार की रात लखनपुर शराब दुकान में आया था। दोनों ने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करने के लिए शराब खरीदी (Big incident) और उदयपुर जाने के लिए निकले थे।

उन्होंने एक बैग में बीयर व अन्य प्रकार की शराब रखी थी। वहीं नाबालिग पीयूष ने अपने अंडरवियर के भीतर शराब की एक बॉटल छिपाकर रखी थी। रात करीब 8 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित ग्राम हंसडांड सागौन नर्सरी के पास जर्जर सडक़ की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों सडक़ पर जा गिरे।

Minor boy died in road accident

हादसे (Big incident) में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। इसी बीच अंबिकापुर की ओर से आ रहे शुभम भदौरिया नामक युवक ने दोनों को इन्नोवा वाहन से अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम विश्वकर्मा का इलाज जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

बॉटल फूटने से गुप्तांग में घुस गए थे कांच के टुकड़े

बताया जा रहा है कि सडक़ पर गिरने के कारण पीयूष के अंडरवियर के भीतर रखी शराब की बॉटल टूट गई। ऐसे में कांच के टुकड़े उसके गुप्तांग में घुस (Big incident) गए थे।

अत्यधिक खून निकल जाने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया था। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। मृत पीयूष के पिता उदयपुर में टेलरिंग का काम करते हैं।

Big incident: बाइक लेकर वाहन मालिक फरार

बताया जा रहा है कि सडक़ हादसे (Big incident) के बाद घटनास्थल से बाइक लेकर उसका मालिक फरार हो गया है। ऐसे में पता नहीं चल सका है कि बाइक किसकी थी और वह कहां का रहने वाला था।

घायल युवक से पूछताछ के बाद ही इसका पता चल सकेगा। सूचना पर लखनपुर पुलिस ने रविवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
19 Jan 2025, 8:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत