अंबिकापुर

2 स्कूटी और 5 बाइक पार करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, ऐसे आए पुलिस की पकड़ में

Bike thieves arrested: शहर सहित आस-पास के इलाके से स्कूटी व बाइक की की थी चोरी, अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए थे दोपहिया वाहन, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2023, 9:13 PM IST
bike_thieves.jpg

अंबिकापुर. Bike thieves arrested: शहर व उसके आस-पास से लगे इलाकों से लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के मामले में कोतवाली व मणिपुर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ७ नग स्कूटी व बाइक बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने घर व अन्य स्थानों पर छिपाकर रखे गए दोपहिया वाहनों की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दी है।


सरगुजा आईजी रामगोपाल गर्ग व एसपी भावना गुप्ता ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में लगातार कार्रवाई के निर्देश जिले के थाना व चौकी प्रभारियों को दिए हैं। इसी निर्देश के तहत कोतवाली प्रभारी एसआई रुपेश नारंग व मणिपुर चौकी प्रभारी एसआई सरफराज फिरदौसी ने संयुक्त टीम गठित कर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।

इसी बीच टीम को मुखबिर से जानकारी मिली की एक संदिग्ध युवक क्षेत्र के मठपारा में आया है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवार 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम आदित्य चौधरी उर्फ चाबा निवासी बधियाचुवां एवं कृष्णा खुटिया उर्फ गोलू निवासी कांतिप्रकाशपुर बताया।

पुलिस द्वारा बाइक के संबंध में कड़ाई से पूछे जाने पर दोनों ने ६ नग दोपहिया वाहन शहर के अलग-अलग स्थानों से व एक बाइक पस्ता थाना क्षेत्र से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कुल 7 नग स्कूटी व बाइक बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


घर में व अन्य स्थान पर छिपाकर रखे थे वाहन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हरिमंगलम शादी घर के पास से 1 स्कूटी, दर्रीपारा के एक व्यक्ति के घर के सामने से 1 बाइक, ओपीएस स्कूल के सामने से 1 स्कूटी, परिडा नर्सिंग होम के सामने से 1 बाइक, रिंग रोड नमनाकला से 1 बाइक, लखनपुर खेल मैदान से एक बाइक व पस्ता थाना से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर एवं अन्य जगहों पर छिपाकर रखे 6 नग दुपहिया वाहन एवं पस्ता से चोरी की गई 1 बाइक बरामद किया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, विवेक पाण्डेय, ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी, संतोष उपाध्याय, अजय पाण्डेय, विजय रवि, आर. अमित विश्वकर्मा, इमत्याज अली, अतुल शर्मा, जयदीप सिंह एवं सायबर सेल पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज