अंबिकापुर

Bike thieves gang arrested: बाइक चोर गिरोह में शामिल 5 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

Bike thieves gang arrested: शहर के अलग-अलग स्थानों से चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस की पूछताछ में हुआ मामले का खुलासा
less than 1 minute read
Bike thieves gang arrested
Thief with 5 bike (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के अलग-अलग 5 स्थानों से हुई दो पहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने 5 नाबालिग व 1 युवक को गिरफ्तार (Bike thieves gang arrested) किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 5 नग दोपहिया वाहन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं नाबालिग चोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

शहर के मोमिनपुरा निवासी मो. मेराजुद्दीन की बाइक चोरों (Bike thieves gang arrested) ने 10 जुलाई को आंगन से पार कर दी थी। उसने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक नाबालिग बालक उक्त बाइक का उपयोग कर रहा है।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने 2 अन्य नबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया। पुलिस ने मामले में 3 नाबालिग बालक को पकड़ा है। पुलिस (Bike thieves gang arrested) ने इनके कब्जे वे बाइक जब्त की है।

Bike thieves gang arrested: 4 बाइक के साथ 3 पकड़े गए

इसी प्रकार थाना कमलेश्वरपुर निवासी जय प्रकाश सोनवानी ने गांधीनगर थाने में 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी बाइक गांधीनगर थाना क्षेत्र से चोरी कर ली गई है। मामले (Bike thieves gang arrested) में पुलिस ने आरोपी सूर्यकान्त राजवाड़े पिता रूपसाय राजवाड़े 18 वर्ष निवासी भुनेश्वरपुर चिखलापारा थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान सूर्यकांत ने अपने 2 नाबालिग साथी के साथ मिलकर शहर व आस पास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करना बताया। मामले में पुलिस ने दोनों नाबालिगों को भी पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की कुल 4 बाइक जब्त की है। इन सभी ने बाइक की चोरी सूरजपुर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर समेत अन्य स्थानों से की थी।

Updated on:
22 Jul 2025 08:28 pm
Published on:
22 Jul 2025 08:28 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

Ambikapur में फिर पकड़ी गई महुआ दारू की फैक्टरी, 135 लीटर शराब और 4700 किलो लाहन के साथ महिला गिरफ्तार

Elephant Killed Farmer in Surajpur: खाद लेकर बाइक से लौट रहे किसान को हाथी ने मार डाला, ग्रामीणों ने सडक़ पर शव रखकर किया चक्काजाम

Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या