अंबिकापुर

BJP के लोकसभा उम्मीदवार चिंतामणी महाराज बाल-बाल बचे, भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर

BJP candidate Chintamani Maharaj: कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। गनीमत रहा कि हादसे में चिंतामणी महाराज को कुछ नहीं हुआ। (CG Road accident) इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताए जा रहे हैैं..
2 min read
chintamani_maharaj.jpg

BJP candidate Chintamani Maharaj: छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार चिंतामणी महाराज बीती रात एक हादसे का शिकार हो गए। (CG Road accident) कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। गनीमत रहा कि हादसे में चिंतामणी महाराज को कुछ नहीं हुआ। इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताए जा रहे हैैं। हादसे में घायल दो युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार हादसा अंबिकापुर-सीतापुर मुख्य मार्ग एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र में हुआ है। चिंतामणी महाराज देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान कार और बाइक में जोरदार भिड़त हो गई। बताया गया कि एक बाइक में तीन युवक सवार थे। वहीं विपरीत दिशा से बाइक चला रहा थे। जिसके चलते कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। फिलहाल घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। सरगुजा से चिंतामंणी महाराज को टिकट दिया है। इस बीच आज सुबह हादसे की खबर मिलते ही बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। वहीं चिंतामंणी महाराज के सुरक्षित होने की जानकारी मिलते ही राहत की सांस ली।


बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक शराब के नशे में घुत थे। वहीं तीनों एक बाइक पर सवार थे। वहीं रॉग साइड में गाड़ी चलाने के चलते यह हादसा हुआ। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

Published on:
04 Mar 2024 01:50 pm
Also Read
View All
पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर

Ambikapur Snake Bite: युवक की नींद खुली तो शर्ट में घुसा था सांप, खोलकर झटका दिया तो साथ सो रही पत्नी के ऊपर गिरा, हुई मौत