अंबिकापुर

BJP new district president: सरगुजा में भाजपा को कल मिलेगा नया जिलाध्यक्ष, सूरजपुर में मुरली तो बलरामपुर में ओमप्रकाश को मिली कमान

BJP new district president: भाजपा के प्रदेश संगठन ने की जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा, जिला स्तर से प्रदेश में भेजे गए थे नामों के पैनल, बधाइयों का शुरु हुआ दौर

3 min read
BJP new district president
Murali Manohar Soni and Om Prakash Jaiswal

अंबिकापुर. भाजपा के प्रदेश संगठन द्वारा जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा (BJP new district president) कर दी गई है। अविभाजित सरगुजा की बात करें तो बलरामपुर जिले में ओमप्रकाश जायसवाल को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सूरजपुर में मुरली मनोहर सोनी को कमान सौंपी गई है। जबकि सरगुजा जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि कुछ पेंच फंसने की वजह से सरगुजा में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा रविवार को नहीं हो पाई। इधर बलरामपुर व सूरजपुर जिलाध्यक्षों को बधाई देने का तांता लग गया है। इसे लेकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

भाजपा जिलाध्यक्षों (BJP new district president) के चुनाव के लिए पूर्व में जिला स्तर पर बैठक हुई थी। इसमें प्रभारियों की उपस्थिति में पदाधिकारियों से चर्चा कर नामों का पैनल तैयार किया गया था। साथ ही संगठन के स्पष्ट निर्देश थे कि सर्वसम्मति से ही जिलाध्यक्षों के चुनाव संपन्न होंगे।

Omprakash Jaiswal

इसी कड़ी में रविवार को अविभाजित सरगुजा के बलरामपुर व सूरजपुर के जिलाध्यक्षों (BJP new district president) की घोषणा हुई। इसमें बलरामपुर जिलाध्यक्ष की कमान एक बार फिर ओमप्रकाश जायसवाल को दी गई। ओमप्रकाश जायसवाल पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। वे प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफी करीबी माने जाते हैं।

सूरजपुर में मुरली मनोहर सोनी के नाम पर मुहर

सूरजपुर जिले से जिलाध्यक्ष (BJP new district president) के लिए मुरली मनोहर सोनी, पुष्पा सिंह, सत्यनारायण सिंह व थलेश्वर साहू के नाम संगठन को भेजे गए थे। इसमें जिलाध्यक्ष के लिए मुरली मनोहर सोनी का नाम पर मुहर लगी। मुरली मनोहर जोशी वर्तमान में सूरजपुर के जिला महामंत्री थे।

Murali Manohar Soni

वे वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल के गुट के हैं। मुरली मनोहर के जिलाध्यक्ष बनते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों द्वारा उन्हें फूलमाला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। इसके पूर्व सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल थे।

BJP new district president: सरगुजा जिलाध्यक्ष का फैसला कल

इधर सरगुजा जिले के जिलाध्यक्ष (BJP new district president) का फैसला रविवार को नहीं हो सका। सोमवार की सुबह 11 बजे सरगुजा को नया जिलाध्यक्ष मिलेगा। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा चुनाव प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, पर्यवेक्षक नरेश नंदे समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय संकल्प भवन में आयोजित बैठक में की जाएगी।

गौरतलब है कि सरगुजा से जिलाध्यक्ष (BJP new district president) के लिए भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकेश केशरी, देवनाथ पैंकरा, डीके पुरिया और विनोद हर्ष के नाम पर सहमति बनी थी।

अंत में भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकेश केशरी व देवनाथ पैंकरा के नाम प्रदेश संगठन को भेजे गए। अब इन तीनों में से ही एक के नाम की घोषणा की जाएगी। वर्तमान में ललन प्रताप सिंह सरगुजा भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं।

Published on:
05 Jan 2025 06:38 pm
Also Read
View All
Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video