अंबिकापुर

भाजपा बोली- सरकार की लापरवाही से संग्रहण केंद्रों में खराब हो रहा धान, 8000 क्विंटल धान का अता-पता ही नहीं

Paddy: भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) द्वारा गठित जांच दल ने धान संग्रहण केंद्रों में पहुंचकर की जांच, संग्रहण केंद्र (Paddy procurement center) में रखे-रखे अंकुरित होने के अलावा सड़ रहा धान

2 min read
BJP Kisam morcha in paddy centers

अंबिकापुर.भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गठित धान संग्रहण केंद्रों के जांच दल ने उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। दल में शामिल पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया किसान, मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा,

भाजपा मंडल अध्यक्ष सीतापुर श्रवण दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश गुप्ता व किसान मोर्चा की टीम द्वारा सरगुजा जिले के दो संग्रहण केंद्र सरगवां के चिखलाडीह व सीतापुर के चलता में जांच की गई। जांच के दौरान अनेकों प्रकार की खामियां और अव्यवस्थाएं सामने पाई गई।


भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा ने बताया कि दोनों संग्रहण केंद्रों में जांच दल ने पाया कि प्रदेश सरकार की लापरवाही से बारिश के चलते बड़ी मात्रा में लगातार धान भीग रहा है, अब तक हजारों टन धान की क्षति हो चुकी है। वहीं जांच में पाया गया कि जिले के 39 संग्रहण केंद्रों से धान की आवक में 8000 क्विंटल धान का कोई अता-पता नहीं है।

अंबिकापुर के चिखलाडीह धान संग्रहण केंद्र में कुल धान का आवक 447462.89 लाख क्विंटल हुआ है जिसे स्टैक बनाकर संग्रहित करने का प्रयास किया गया है। प्रत्येक स्टैक में लगभग 300 बैग धान सड़ा हुआ, अंकुरित और भीगा हुआ पाया गया है। लगभग 44 हजार 700 बैग खराब हो चुका है।

चिखलाडीह संग्रहण केंद्र से 121664.97 लाख क्विंटल धान का उठाव अभी तक हुआ है। इसी प्रकार सीतापुर के चलता धान संग्रहण केंद्र में 300000 क्विंटल धान का आवक हुआ है जबकि उठाव मात्र 54000 क्विंटल ही हो पाया है।


इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त के बाहर
पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस तरह की लापरवाही करेगी, यह बर्दाश्त के बाहर है। भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार द्वारा संग्रहण केंद्रों में करोड़ों का धान सड़ा दिया गया है यह शासन और प्रशासन की घोर लापरवाही है।


जांच दल में ये रहे शामिल
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कंसारी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के राजू पांडेय, सुनील बघेल, धर्मेंद्र जायसवाल, किसान मोर्चा नगर महामंत्री मनोज प्रसाद, रोहित कुशवाहा, आरडी चौहान व भाजपा किसान मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
20 Jun 2021 09:33 pm
Also Read
View All