अंबिकापुर

BJP Surguja new president: भारत सिंह सिसोदिया बने भाजपा सरगुजा के नए जिलाध्यक्ष, फूलमाला पहनाकर समर्थकों ने जताई खुशी

BJP Surguja new president: चुनाव प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनती है अपना अध्यक्ष, फूलमाला पहनाकर दी गई बधाई

2 min read
BJP Surguja new president
Bharat Singh Sisodiya became BJP Surguja new president

अंबिकापुर. भाजपा सरगुजा जिले के नए अध्यक्ष (BJP Surguja new president) के रूप में वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। भाजपा जिला संगठन चुनाव अधिकारी गुरुपाल सिंह भल्ला तथा चुनाव पर्यवेक्षक नरेश नंदे ने संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा अखिलेश सोनी की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा किया गया।

भाजपा जिला संगठन चुनाव अधिकारी गुरुपाल सिंह भल्ला ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष (BJP Surguja new president) भारत सिंह सिसोदिया को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव संपन्न कराती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष का भी निर्वाचन हुआ है।

Bharat Singh Sisodiya with PM Modi

सरगुजा के समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने उन सबका आभार भी जताया, जिन्होंने निर्विघ्न चुनाव कराने में योगदान दिया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन की यही खूबी है कि यहां पार्टी के लिए समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता (BJP Surguja new president) को अवसर जरूर मिलता है।

उन्होंने भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष (BJP Surguja new president) को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में सरगुजा जिला भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेतागणों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BJP Surguja new president: नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कही ये बातें

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया (BJP Surguja new president) ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे भाजपा कार्यकर्ताओं तथा संगठन की इच्छा समझकर स्वीकार करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सरगुजा में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन तथा समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति से भाजपा संगठन अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

Published on:
06 Jan 2025 07:36 pm
Also Read
View All
Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video