अंबिकापुर

BJP training camp 2nd day: भाजपा सांसद-विधायकों को आज प्रशिक्षण देंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज, पहुंच चुके हैं मैनपाट- देखें Video

BJP training camp 2nd day: भाजपा प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने दूसरे दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे मैनपाट, दरिमा एयरपोर्ट पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत
2 min read
BJP training camp 2nd day
Union Minister Shivraj Singh Chauhan

अंबिकापुर। मैनपाट में भाजपा छत्तीसगढ़ सांसद-विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क्लास ली। उन्होंने सांसद-विधायकों को सीख व नसीहत दी। वहीं दूसरे दिन (BJP training camp 2nd day) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने मैनपाट पहुंच चुके हैं। इससे पूर्व मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर दरिमा में गृहमंत्री विजय शर्मा ने उसका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इसके बाद सडक़ मार्ग से मैनपाट के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि मैनपाट में भाजपा का 3 दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। दूसरे दिन शिविर में शामिल होने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मैनपाट (BJP training camp 2nd day) पहुंच चुके हैं। वे सांसद-विधायकों को लोक व्यवहार व समय प्रबंधन का पाठ पढ़ाएंगे। प्रशिक्षण 4 सत्र में होगा।

Yoga class

इसमें शिवराज सिंह चौहान के अलावा बीएल संतोष, विनोद तावड़े व नितिन नवीन प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा शिविर में तीसरे व अंतिम दिन केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह शामिल होंगे।

इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर (BJP training camp 2nd day) के पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मैनपाट पहुंचे थे। प्रशिक्षण शिविर में सांसद-विधायकों के मोबाइल ले जाने पर बैन लगाया गया है। वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि कोई भी अपने आप को जनता से ऊपर न समझे।

BJP training camp 2nd day: योग से दूसरे दिन की शुरुआत

सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन (BJP training camp 2nd day) की शुरुआत योग से हुई। प्रशिक्षक द्वारा सीएम समेत अन्य सांसद, मंत्री व विधायकों को विभिन्न प्रकार के योगासन कराए गए।

Yoga trainer

गौरतलब है कि प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसद, 10 मंत्री व 44 विधायक मौजूद हैं।

Updated on:
08 Jul 2025 01:16 pm
Published on:
08 Jul 2025 01:09 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद