अंबिकापुर

BJP training camp: भाजपा के प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां देखने पहुंचे कलेक्टर, शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री, सीएम से लेकर सांसद-विधायक

BJP training camp: मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर, कलेक्टर ने तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
2 min read
BJP training camp
Collector arrived in Mainpat to see preparation

अंबिकापुर। भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से 9 जुलाई तक मैनपाट (BJP training camp) में होगा। इसे लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। मंत्री से लेकर विधायक तक तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने शुक्रवार को मैनपाट पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का निरीक्षण किया। शिविर में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश के मंत्री, सांसद एवं विधायक शामिल होंगे।

कलेक्टर ने शिविर स्थल (BJP training camp) की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, मुख्य कार्यक्रम स्थल और अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा करने कहा।

Collector arrived in Mainpat

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से बिजली, पानी, सडक़, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई जैसी आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को तत्काल सुनिश्चित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिविर (BJP training camp) में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

BJP training camp: ये रहे उपस्थित

निरीक्षण (BJP training camp) के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनय सोनी, एसडीएम नीरज कौशिक, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, बिजली विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समय पर पूरा करने कहा।

Published on:
04 Jul 2025 08:11 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र

घर जाना है तो… 10-10 हजार रुपए दो! चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां, ये प्लेसमेंट है या फंसाने का खेल?