अंबिकापुर

7 दिन पहले बेटी को दुल्हन बनाकर किया था विदा, पति के घर से लौटी फिर ब्वायफ्रेंड के साथ मिली लाश

शादी के सात दिन बाद ससुराल से लौटी थी घर, 2 दिन पहले निकल गई घर से और प्रेमी के साथ जंगल में जहर खाकर कर ली आत्महत्या

2 min read
Police

अंबिकापुर. पिता ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की शादी बड़े धूमधाम के साथ 7 दिन पहले की थी। बेटी को विदा करने के बाद भी घर में खुशियों का माहौल था। 7 दिन बाद बेटी ससुराल से घर लौटी तो सबकुछ ठीक था। इसी बीच अचानक वह घर से गायब हो गई। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला।

गायब होने के 2 दिन बाद उसकी गांव से लगे जंगल में उसके ब्वायफ्रेंड के साथ लाश मिली। दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक की पहले ही शादी हो चुकी थी और वह एक बच्चे का पिता था।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थानांतर्गत डीपाडीह से लगे ग्राम भैरवपुर निवासी आशा तिर्की पिता कल्पनाथ 20 वर्ष का गांव के ही 22 वर्षीय युवक सुमित नीलम तिर्की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक एक बच्चे का पिता था। घरवालों का जब यह बात पता चली तो उन्होंने बेटी की एक सप्ताह पूर्व ही शादी कर दी।

2 दिन पूर्व युवती ससुराल से लौटी तो प्रेमी से मिलने चली गई। इसके बाद दोनों घर से लापता हो गए। दो दिन बाद शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव से लगे केरकोटी जंगल में ग्रामीणों ने दोनों की संदिग्ध अवस्था में लाश देखी। इसकी सूचना उन्होंने दोनों के घरवालों व पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस जंगल में पहुंच गए। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।


सदमें में 3 परिवार
इस घटना से तीन परिवारों में मातम पसर गया है। युवती के घर व ससुराल वाले इस घटना से जहां सदमे में हैं, वहीं युवक की पत्नी व परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
25 May 2019 02:49 pm
Also Read
View All