1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Truck-bike accident: बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मारने के बाद दूर तक घसीटता ले गया ट्रक, मौत

Truck-bike accident: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित अंबेडकर चौक पर हुआ हादसा, किराए के मकान में रहकर करता था डिलीवरी ब्वॉय का काम

less than 1 minute read
Google source verification
Truck-bike accident

Road accident spot (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार की सुबह सडक़ हादसे में डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। दरअसल सामानों की डिलीवरी देने बाइक से निकले युवक को सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (Truck-bike accident) ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसे घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर अस्पताल भिजवाया। युवक किराए के मकान में रहकर डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडक़ागांव निवासी विकास देवांगन 25 वर्ष वाड्रफनगर में किराए के मकान में रहकर एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय (Truck-bike accident) के रूप में काम करता था।

शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे वह बाइक पर सामान लेकर डिलीवरी करने निकला था। वह वाड्रफनगर-महेवा मार्ग पर बढ़ ही रहा था कि अंबेडकर चौक के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर (Truck-bike accident) मार दी। टक्कर के बाद वह ट्रक के सामने वाले हिस्से में फंस गया।

इस दौरान ट्रक उसे काफी दूर तक घसीटता (Truck-bike accident) हुआ ले गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका सामान भी सडक़ पर बिखर गया। इधर घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया।

Truck-bike accident: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उनकी सूचना पर वाड्रफनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर अस्पताल भिजवाया। इसकी सूचना मृतक (Truck-bike accident) के परिजनों को भी दी गई। सूचना मिलते ही परिजन वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचे। शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर पुलिस ने पीएम पश्चात उसका शव परिजन को सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग