1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Woman jumped from hospital building: आधी रात जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से महिला मरीज ने लगाई छलांग, फर्श पर गिरी और हो गई मौत

Woman jumped from hospital building: बुखार व उल्टी की शिकायत पर बलरामपुर जिला अस्पताल में 3 दिन से थी भर्ती, गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाते समय तोड़ा दम

2 min read
Google source verification
Woman jumped from hospital building

District hospital Balrampur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर।बलरामपुर जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से 30 अप्रैल की देर रात (Woman jumped from hospital building) एक महिला मरीज ने छलांग लगा दी। वह सिर के बल नीचे फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला ने किस कारण से ऐसा कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। महिला का बिल्डिंग से कूदने की घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सेदूर निवासी 58 वर्षीय महिला कौलेश्वरी को बुखार व उल्टी की शिकायत थी। 27 अप्रैल को परिजनों द्वारा उसे बलरामपुर जिला अस्पताल (Woman jumped from hospital building) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। 30 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अस्पताल की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गई।

करीब 10-15 मिनट तक वह छत पर ही टहलती रही। इसके बाद उसने अचानक बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इससे महिला नीचे फर्श पर गिरी और गंभीर रूप से घायल (Woman jumped from hospital building) हो गई। यह घटना देख अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फिर महिला को तत्काल अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा भर्ती किया गया।

Woman jumped from hospital building: अंबिकापुर लाते रास्ते में तोड़ा दम

महिला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने रात करीब 2.30 बजे उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से अंबिकापुर लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत (Woman jumped from hospital building) हो गई। शुक्रवार की सुबह पीएम पश्चात डॉक्टरों ने उसका शव परिजन को सौंप दिया।

रेलिंग को क्रॉस कर पहुंची छत पर

अस्पताल बिल्डिंग की छत पर कोई आसानी से पहुंच न पाए, इस वजह से रेलिंग भी लगाई गई है। बताया जा रहा है कि महिला रेलिंग को पार कर छत पर पहुंची थी। इसके बाद वह कूद गई। डॉक्टरों का कहना है कि महिला का प्रॉपर इलाज चल रहा था। महिला (Woman jumped from hospital building) ने क्यों यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग