7 मानकों पर उतरना पड़ता है खरा
कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों को 7 मानकों जिसमें अस्पताल का रख-रखाव, साफ-सफाई, वेस्ट-प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सुविधाएं, हायजीन प्रमोशन पर खरा उतरना पड़ता है। वहीं जिला चिकित्सालय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 50 लाख रुपए और द्वितीय 20 लाख रुपए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलग-अलग श्रेणी के आधार पर पुरस्कार देने की योजना है। योजना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बलरामपुर को इन 7 मानकों में उत्कृष्ट स्थान मिला है।