गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए हर कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन भी काफी सख्त है और लगातार व्यवस्था में सुधार के प्रति प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ को आईडी नंबर दिया गया है।