अंबिकापुर

Video: Breaking News: 1 जून से सभी सरकारी अस्पताल हो जाएंगे कैशलेस, मुफ्त में होगी सभी प्रकार की जांच

Cashless hospitals: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर में अपने विभाग के बजटीय अभिभाषण में की घोषणा, ओपीडी, आईपीडी, दवा तथा सभी प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट होंंगे नि:शुल्क
less than 1 minute read
Cashless hospitals
CG Health Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. Cashless hospitals: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister) ने मंगलवार को रायपुर में अपने विभाग के बजटीय अभिभाषण में 1 जून से सभी सरकारी अस्पतालों के कैशलेस करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में किसी भी मरीज को ओपीडी, आईपीडी, दवा से लेकर सभी प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट नि:शुल्क (Free test) किए जाएंगे। यह प्रदेशवासियों के लिए खुशी की बात है।


स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, जीएसटी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के विभागों के संबंध में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से सभी सरकारी अस्पतालों में कैशलेस व्यवस्था शुरु की जा रही है।

किसी भी मरीज को ओपीडी, आईपीडी, डायग्नोस्टिक या अन्य खर्च में एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा। जैसे एक्स-रे, सीटी स्कैन या अन्य दूसरी जांच में एक भी पैसा नहीं लगेगा, आयुष्मान कार्ड अलग चलेगा। उन्होंने कहा कि पर्ची कटाने से लेकर पूरी जांच तक मरीजों का एक भी पैसा खर्च नहीं होगा।


स्वास्थ्य बजट में हुई बढ़ोतरी
गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 मे स्वास्थ्य सेवा के लिए 3375.27 करोड का बजट स्वीकृत किया गया था। लेकिन वर्ष 2023-24 के बजट में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 5484.55 करोड की राशि विभाग को स्वीकृत हुई है।

Published on:
21 Mar 2023 05:46 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video